{"_id":"5d3d6c988ebc3e6d1a13e9c3","slug":"asif-ghafoor-troll-for-video-of-air-marshal-denzil-keelor-on-balakot-strike","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बालाकोट स्ट्राइक पर ट्वीट कर फंसे पाक सेना के 'पब्लिसिटी स्टंटबाज' आसिफ गफूर, लोगों ने लिए मजे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बालाकोट स्ट्राइक पर ट्वीट कर फंसे पाक सेना के 'पब्लिसिटी स्टंटबाज' आसिफ गफूर, लोगों ने लिए मजे
Sun, 28 Jul 2019 03:10 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 28 Jul 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
आसिफ गफूर, पाकिस्तानी सेना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी सेना के 'पब्लिसिटी स्टंटबाज' मेजर जनरल आसिफ गफूर बालाकोट स्ट्राइक को लेकर किए गए अपने एक ट्वीट के कारण सोशल मीडिया में जमकर ट्रोल हो रहे हैं। 27 फरवरी को भारत के सैन्य प्रतिष्ठानों पर हवाई हमले की नाकाम कोशिश करने वाली पाक वायुसेना को लेकर किए गए उनके इस दावे की लोगों ने हवा निकाल दी।
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट कर दावा किया कि भारतीय वायुसेना के रिटायर्ड एयर मार्शल डेन्जिल कीलर ने इस साल 27 फरवरी के पाकिस्तानी हमले में भारत की असफलता और नुकसान को स्वीकार किया है।
हालांकि जब इस वीडियो के सत्यता की जांच की गई तो यह वीडियो साल 2015 का निकला। जिसके बाद यूजर्स ने आसिफ गफूर के जमकर मजे लिए। यह पहली बार नहीं है कि आसिफ गफूर अपने ट्वीट के कारण विवादों में घिरे हैं। इससे पहले भी बालाकोट स्ट्राइक को लेकर इन्होंन झूठा दावा किया था।

Admission of Indian failure and losses on 27 February 2019 by a well decorated Indian Airforce veteran Air Marshal Denzil Keelor.#Surprise pic.twitter.com/uTeErbucCl
— Asif Ghafoor (@peaceforchange) 28 जुलाई 2019
पूरी दुनिया को इन्होंने ही दी थी बालाकोट स्ट्राइक की जानकारी
इतना ही नहीं पुलवामा हमले के बाद पूरी दुनिया को भारतीय वायुसेना द्वारा की गई बालाकोट एयर स्ट्राइक की जानकारी इन्होंने ही दी थी। जिसके एक दिन बाद 27 फरवरी को भारत और पाक वायुसेना के बीच हुई डॉग फाइट में दावा किया था कि उन्होंने विंग कमांडर अभिनंदन के अलावा एक और भारतीय पायलट को पकड़ा है।
बाद में पता चला कि वह पायलट भारत का नहीं बल्कि भारतीय वायुसेना द्वारा मार गिराए गए पाक के एफ-16 का था। जिसे पाकिस्तानियों की भीड़ ने इतना पीटा कि उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि इसे पाक ने कभी भी आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया।