फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   As Putin orders Russian Troops movement into Ukraine his tactics changed in 11 hours after US President Biden agreed for talks

सिर्फ 11 घंटे में बदले समीकरण: सुबह बाइडन बोले- रूस के साथ बातचीत को तैयार, देर रात पुतिन ने दिया यूक्रेन में सेना भेजने का आदेश

Tue, 22 Feb 2022 05:14 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को/वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को/वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 22 Feb 2022 05:14 AM IST
सार

व्हाइट हाउस ने रविवार रात (भारतीय समयानुसार सोमवार सुबह) ही कहा था कि रूस अगर यूक्रेन पर हमला न करे तो अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ सैद्धांतिक रूप से बैठक करने को तैयार हैं।

विज्ञापन
As Putin orders Russian Troops movement into Ukraine his tactics changed in 11 hours after US President Biden agreed for talks
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। - फोटो : Social Media

विस्तार

यूक्रेन को लेकर रूस और पश्चिमी देशों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। दोनों पक्षों के बीच पिछले दो महीनों से जारी तनाव में सोमवार (21 फरवरी) को निर्णायक मोड़ आया, जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहले राष्ट्र के नाम संबोधन में अमेरिका पर जुबानी हमला बोला और फिर यूक्रेन के दो हिस्सों- डोनेत्स्क और लुहांस्क को स्वतंत्र करार दे दिया। पुतिन ने इसके ठीक बाद अलगाववादियों के कब्जे वाले इन शहरों में सैनिक भेजकर शांति अभियान चलाने का भी आदेश दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि पुतिन के आदेश से महज 11 घंटे पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा था कि वह रूसी राष्ट्रपति के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन


1. सुबह क्या था व्हाइट हाउस का बयान?
व्हाइट हाउस ने रविवार रात (भारतीय समयानुसार सोमवार सुबह) ही कहा था कि रूस अगर यूक्रेन पर हमला न करे तो अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ सैद्धांतिक रूप से बैठक करने को तैयार हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ने लगातार यह स्पष्ट किया है कि हम हमला शुरू होने के क्षण तक कूटनीतिक समाधान तलाश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’
विज्ञापन


साकी ने कहा कि अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भी इस सप्ताह यूरोप में मुलाकात कर सकते हैं, बशर्ते रूस सैन्य कार्रवाई की तरफ नहीं बढ़े। व्हाइट हाउस की तरफ से कहा गया था कि अगर बैठक के बाद हमला नहीं हो तो राष्ट्रपति बाइडन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ सैद्धांतिक रूप से बैठक करने को तैयार हैं। हम कूटनीतिक रास्ते पर चलने को हमेशा तैयार हैं।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


2. रूस ने अमेरिका के प्रस्ताव पर क्या जवाब दिया?
बैठक की संभावना से जुड़े सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए रूसी राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने सोमवार को कहा था कि पुतिन और बाइडन के बीच किसी भी समय फोन पर बातचीत या बैठक को लेकर निर्णय लिया जा सकता है, लेकिन इस समय इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा, ''अगर दोनों देशों के राष्ट्रपतियों को उपयुक्त लगता है तो बैठक संभव है।" इसी के साथ रूस ने साफ किया था कि उसकी यूक्रेन पर हमला करने की कोई योजना नहीं है। 


3. रात में कैसे बदले रूस के बोल
अमेरिका और रूस की ओर से सुबह जारी हुए इन बयानों के 11 घंटे बाद पुतिन ने राष्ट्र के नाम संबोधन में अलगाववादियों के कब्जे वाले डोनेत्स्क और लुहांस्क को स्वतंत्र करार दे दिया। ये दोनों ही क्षेत्र रूस की सीमा के करीब हैं। इसके ठीक बाद पुतिन ने अपने रक्षा मंत्रालय को आदेश दिया कि वह रूसी सैनिकों को इन दोनों शहरों में भेजकर शांति अभियान चलाए। यानी रूस ने सीधे तौर पर यूक्रेन में सैन्य अभियान चलाने का आदेश दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed