{"_id":"6825be56ed6032678d085e41","slug":"around-100-graves-belonging-to-ahmadis-desecrated-in-pakistan-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में खंडित की गईं अहमदी समुदाय की करीब 100 कब्रें, तहरीक-ए-लब्बैक पर शक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में खंडित की गईं अहमदी समुदाय की करीब 100 कब्रें, तहरीक-ए-लब्बैक पर शक
Thu, 15 May 2025 03:48 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर।
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 15 May 2025 03:48 PM IST
सार
Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के खुशाब जिले में अहमदी समुदाय की करीब 100 कब्रों को कट्टरपंथियों ने खंडित कर दिया। इस साल देशभर में 269 कब्रों के साथ तोड़फोड़ हो चुकी है, लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
पाकिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज
- फोटो : फ्रीपिक
विस्तार
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अल्पसंख्यक अहमदी समुदाय की करीब 100 कब्रों के साथ तोड़फोड़ की गई है। इस ताजा घटना के साथ ही अब देशभर में इस साल अहमदी समुदाय की खंडित की गई कब्रों की संख्या 250 से अधिक हो गई है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
जमात-ए-अहमदिया पाकिस्तान के प्रवक्ता आमिर महमूद ने बताया कि कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) पर दो दिन पहले लाहौर से ढाई सौ किलोमीटर दूर खुशाब जिले में अहमदिया समुदाय की कब्रों में तोड़फोड़ करने का शक है। स्थानीय अहमदियों की शिकायत पर खुशाब जिले के मिठा तुवाना थाने ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: कौन है अहमद अल-शरा: US ने कभी बुलाया था अलकायदा का आतंकी, ट्रंप ने सीरिया में उसे बनाया साथी; क्या हैं मायने?
विज्ञापन
उन्होंने कहा, धार्मिक कट्टरपंथियों ने खुशाब जिले के रोड़ा में स्थित कब्रिस्तान में लगभग 100 अहमदी कब्रों के पत्थर तोड़ दिए। जब अहमदी समुदाय के कुछ लोग वहां गए, तो उन्होंने देखा कि सभी अहमदी कब्रों को खंडित किया गया था। महमूद ने यह भी कहा, यह ध्यान देने वाली बात है कि टीएलपी से जुड़े कुछ लोग स्थानीय अहमदियों के खिलाफ नफरत और हिंसा भड़काने में शामिल हैं।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मी पिछले कुछ समय से स्थानीय अहमदी समुदाय पर दबाव बना रहे थे कि वे खुद ही अपने कब्रों से पत्थर हटा दें। हालांकि, अहमदी समुदाय ने साफ शब्दों में प्रशासन को बताया कि वे ऐसा नहीं करेंगे। अहमदी समुदा खुशाब जिले के पुलिस अधिकारी (डीपीओ) को आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए शिकायत पत्र दिया है।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के दोस्त तुर्किये को अमेरिका देगा 53 एयर-टू-एयर मिसाइल; 225 मिलियन डॉलर में डील
महमूद ने बताया कि इस साल अब तक पाकिस्तान के 11 अलग-अलग शहरों में लगभग 269 अहमदी कब्रों को खंडित किया गया है। पिछले साल 21 जगहों पर 319 कब्रों को खंडित किया गया था। इस तरह की घिनौनी हरकतें पाकिस्तान की छवि को खराब कर रही हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतनी घटनाओं के बावजूद अधिकारियों ने पीड़ितों को अभी तक न्याय नहीं दिया है।
उन्होंने मांग की कि उच्च अधिकारी दोषियों को कानून के अनुसार सजा दिलाएं। एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें टीएलपी का मौलवी जिया मुस्तफा शाह अहमदियों के खिलाफ लोगों को भड़का रहा है और खुशाब में अहमदी कब्रों को नष्ट करने की बात कर रहा है।
संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन