{"_id":"5d1042868ebc3e70f5346ea4","slug":"army-chief-shot-dead-in-ethiopia","type":"story","status":"publish","title_hn":"इथियोपिया में बढ़ते तनाव के बीच सेना प्रमुख की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इथियोपिया में बढ़ते तनाव के बीच सेना प्रमुख की गोली मारकर हत्या
Mon, 24 Jun 2019 08:54 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 24 Jun 2019 08:54 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इथियोपिया के सेना प्रमुख की अबाबा स्थित आवास में उनके ही बॉडीगार्ड ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस हमले में एक अन्य शीर्ष सलाहकार की भी मौत हो गई। यह हत्या जनरल रैंक के एक अधिकारी द्वारा तख्तापलट की कोशिश के तहत की गई है।
विज्ञापन
पीएम एबी अहमद ने आर्मी चीफ के मारे जाने की पुष्टि की है। आर्मी चीफ जनरल सियरे मेकोनेन स्वायत प्रांत अमहारा की सरकार के खिलाफ तख्तापलट की कोशिश को नाकाम करने का प्रयास कर रहे थे। इस घटना में आमहारा के रीजनल गवर्नर और उनके सलाहकार की भी मौत हो गई है।
विज्ञापन
सरकार के मुताबिक, हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है और स्थिति अब नियंत्रण में है। पीएम अहमद ने टीवी पर संदेश जारी कर देशवासियों से बुरी ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है।
विज्ञापन
वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इथियोपिया में मौजूद अपने कर्मचारियों को कार्यालय के भीतर रहने की सलाह दी है। जातीय हिंसा ने हाल के वर्षों में देश के अमहारा और अन्य हिस्सों को काफी प्रभावित किया है।