{"_id":"5f837e2d8ebc3ec5f0430bf8","slug":"armeinia-azerbaijan-war-seven-people-killed-more-than-30-injured-in-armenian-rocket-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजरबैजान: अर्मेनियाई रॉकेट हमले में सात लोगों की मौत, 30 से अधिक घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अजरबैजान: अर्मेनियाई रॉकेट हमले में सात लोगों की मौत, 30 से अधिक घायल
Mon, 12 Oct 2020 03:20 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बाकू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बाकू
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 12 Oct 2020 03:20 AM IST
विज्ञापन
आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच लड़ाई
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजरबैजान के पश्चिमी शहर गांजा में एक आवासीय इमारत में अर्मेनियाई रॉकेट हमले में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए। देश के विदेश मंत्रालय ने रविवार को बताया कि घायलों में बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
अजरबैजान के दूसरे सबसे बड़े शहर गांजा में हुआ हमला
रविवार तड़के अजरबैजान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि गांजा में आर्मेनिया क्षेत्र से हमला किया। हालांकि, अर्मेनियाई रक्षा मंत्रालय ने बाकू के दावों का खंडन किया है। मंत्रालय ने दुर्घटना स्थल की तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट कि अर्मेनियाई बलों ने अजरबैजान के दूसरे सबसे बड़े शहर गांजा के आवासीय क्षेत्र पर मिसाइल हमला किया।
विज्ञापन
इस हमले में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि बच्चों सहित 33 लोग घायल हुए हैं। इसके पहले अजरबैजान के अभियोजक जनरल के कार्यालय ने बताया था कि गांजा में लगभग पांच लोग मारे गए और 28 अन्य घायल हो गए। मॉस्को में शुक्रवार को वार्ता के दौरान, अर्मेनिया, अजरबैजान और रूस के विदेश मंत्रियों ने युद्ध विराम के लिए सहमति व्यक्त की थी। बहरहाल, सप्ताहांत में बाकू और येरेवन ने एक दूसरे पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन