फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Armed men in western Niger killed several soldiers: authorities

Niger: हथियारबंद हमलावरों ने सेना को बनाया निशाना, नाइजर के पश्चिमी हिस्से में 34 सैनिकों की मौत; 14 घायल

Fri, 20 Jun 2025 07:01 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डाकार (सेनेगल)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डाकार (सेनेगल) Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 20 Jun 2025 07:01 PM IST
सार

Niger: नाइजर के पश्चिमी क्षेत्र में हथियारबंदों ने हमला कर 34 सैनिकों की हत्या कर दी और 14 को घायल कर दिया। यह इलाका माली और बुर्किना फासो की सीमा से सटा है, जहां लंबे समय से जिहादी हिंसा जारी है। हमले के बाद सरकार ने जवाबी कार्रवाई में दर्जनों आतंकियों को मार गिराया।

विज्ञापन
Armed men in western Niger killed several soldiers: authorities
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

नाइजर के पश्चिमी इलाके में माली और बुर्किना फासो की सीमा के पास गुरुवार सुबह हथियारबंद हमलावरों ने हमला कर दिया। इस हमले में 34 सैनिक मारे गए और 14 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी नाइजर के रक्षा मंत्रालय ने दी।

विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया कि हमला सुबह करीब 9 बजे बानिबांगू क्षेत्र में हुआ। हमलावर आठ वाहनों और 200 से ज्यादा मोटरसाइकिलों के साथ आए थे। सरकार ने कहा कि उसने जवाबी कार्रवाई में दर्जनों हमलावरों को मार गिराया है। सरकार ने उन्हें 'आतंकवादी' बताया है। इसके अलावा, बाकी हमलावरों की तलाश के लिए जमीन और हवाई रास्ते से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Armenia-Turkiye Relations: तुर्किये के राष्ट्रपति से मिलेंगे आर्मेनियाई पीएम, सीमा खोलने पर बातचीत की संभावना
विज्ञापन
विज्ञापन


नाइजर, माली और बुर्किना फासो पिछले दस वर्षों से जिहादी समूहों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। इनमें कुछ समूह अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकवादी संगठनों से जुड़े हुए हैं। पिछले कुछ वर्षों में इन तीनों देशों में सैन्य तख्तापलट हुआ है। इसके बाद इन देशों की सैन्य सरकारों ने फ्रांसीसी सेनाओं को देश से निकाल दिया और सुरक्षा सहायता के लिए रूस के भाड़े के सैनिकों (मर्सिनरी) की मदद ली है। इन देशों ने मिलकर एक नया सुरक्षा संगठन 'सहेल राज्यों का गठबंधन' बनाने की घोषणा की है।

हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि इन सैन्य सरकारों के सत्ता में आने के बाद सहेल क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति और भी बिगड़ गई है। इस क्षेत्र में इस्लामी चरमपंथियों और सरकारी बलों दोनों की ओर से आम नागरिकों पर हमलों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed