{"_id":"63c8ab763ad71245ad0f83b5","slug":"arizona-town-rio-verde-cut-off-from-scottsdale-using-rain-water-to-flush-toilets-and-paper-plates-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: सूखे के चलते बंद हो गई अमेरिकी कस्बे की पानी सप्लाई, अब टॉयलेट साफ करने के लिए भी बारिश के पानी पर निर्भर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: सूखे के चलते बंद हो गई अमेरिकी कस्बे की पानी सप्लाई, अब टॉयलेट साफ करने के लिए भी बारिश के पानी पर निर्भर
Thu, 19 Jan 2023 09:40 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Thu, 19 Jan 2023 09:40 AM IST
सार
स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे टॉयलेट के लिए बारिश के पानी का उपयोग कर रहे हैं तो खाने के लिए पेपर की प्लेट प्रयोग में ला रहे हैं, जिससे पानी बच सके।
विज्ञापन
पानी की कमी (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एरिजोना इन दिनों सूखे की चपेट में है। पानी बचाने के लिए लोग नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। इस बीच यहां के एक शहर स्कॉट्सलेट ने रियो वर्डे की जल आपूर्ति ही रोक दी है, जिससे सैकड़ों परिवार एक जनवरी से पानी की कमी का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
स्कॉट्सलेट के इस विवादास्पद कदम से आक्रोशित लोगों ने अब न्यायालय का दरवाजा खटखटाया हैं। उधर, स्कॉट्सडेल का कहना है कि वह रियो वर्डे की जल आपूर्ति के लिए जिम्मेदार नहीं है। स्कॉट्सलेट ने कहा है कि वह कई वर्षों से रियो वर्डे को चेतावनी और सलाह देता आ रहा है कि वह सूखे की अवधि के दौरान हमारी आपूर्ति पर निर्भर नहीं रह सकता।
विज्ञापन
500 से ज्यादा घरों में पीने का पानी नहीं
रियो वर्डे के करीब 500 से ज्यादा घर ऐसे हैं, जहां पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं है। लोग दैनिक कार्यों के लिए नए-नए और कठिन प्रयोग कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे टॉयलेट के लिए बारिश के पानी का उपयोग कर रहे हैं तो खाने के लिए पेपर की प्लेट प्रयोग में ला रहे हैं, जिससे पानी बच सके। वहीं एक अन्य निवासी डी थॉमस ने बताया कि वह अपने परिवार की जरूरतों के लिए पूल में इकट्ठा हुए बारिश के पानी को प्रयोग करने के लिए मजबूर है। आम दिनों में वह इसका प्रयोग नहाने के लिए करते हैं।
विज्ञापन
दायर किया गया मुकदमा
उधर, स्थानीय निवासियों की ओर से इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमे में कहा गया है, परिवारों के लिए खुद नहाने या अपने शौचालयों को फ्लश करने के लिए पानी नहीं है। यहां तक की उनके पास पीने का पानी भी नहीं बचा है, जो एक बुनियादी आवश्यकता है। उधर, राज्य के सांसदों द्वारा हाल ही में एक बिल पेश किया गया है। यह बिल स्कॉट्सडेल को पानी कमी के कारण उत्पन्न कुछ लागतों के लिए वित्तीय रूप से उत्तरदायी बना देगा। बता दें, एरिजोना वर्तमान में सूखे की स्थिति का सामना कर रहे अमेरिका के 33 राज्यों में से एक है।