फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Argentina Politics setback to President Miley agenda Senate Rejects veto on disability benefits know details

Argentina Politics: राष्ट्रपति माइली के एजेंडे को बड़ा झटका, सीनेट में विकलांगता से लाभ पर वीटो 63-7 से खारिज

Fri, 05 Sep 2025 03:59 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स (अर्जेंटीना)।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स (अर्जेंटीना)। Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 05 Sep 2025 03:59 AM IST
सार

अर्जेंटीना की सीनेट ने राष्ट्रपति माइली के विकलांगता लाभ बढ़ाने वाले वीटो को 63-7 के भारी बहुमत से खारिज कर बड़ा झटका दिया है। यह उनकी पहली कांग्रेस हार है। नया कानून विकलांग परिवारों के लिए जीवनदायिनी साबित होगा, जबकि माइली भ्रष्टाचार और आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। बाजार भी अस्थिर हैं।

विज्ञापन
Argentina Politics setback to President Miley agenda Senate Rejects veto on disability benefits know details
अर्जेंटीना के राष्ट्रपति माइली (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

अर्जेंटीना की सीनेट ने राष्ट्रपति जेवियर माइली के विकलांगता लाभ बढ़ाने वाले कानून पर लगाया गया वीटो खारिज कर दिया है। यह माइली के राष्ट्रपति पद के दौरान पहली बार कांग्रेस द्वारा उनके वीटो को उलटने वाला मामला है। उच्च सदन ने 63-7 के बहुमत से इस फैसले को मंजूरी दी, जो जरूरी दो-तिहाई से कहीं अधिक है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट की माने तो विकलांगता लाभ बढ़ाने वाले इस नए कानून से देश के खर्च में बढ़ोतरी होगी, लेकिन इसके समर्थक इसे विकलांग परिवारों के जीवन के लिए जरूरी मानते हैं। सीनेटर अलेजांद्रा विगो ने कहा कि यह खर्च परिवारों के लिए जीवन और निराशा के बीच का फर्क तय करेगा।

विज्ञापन

देखा जाए तो यह हार माइली के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि उनकी सरकार पहले से ही भ्रष्टाचार के एक मामले और कमजोर होती अर्जेंटीना की मुद्रा पेसो से जूझ रही है। खासकर, उनके करीबी लोगों पर विकलांगता एजेंसी में रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। इसके अलावा, केंद्रीय बैंक ने आर्थिक स्थिति को संभालने के लिए ब्याज दरें बढ़ानी पड़ी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US-Japan Trade: अमेरिका-जापान व्यापार समझौता लागू, ट्रंप ने कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए; बेसलाइन टैरिफ 15%


पिछले महीने किए थे ये प्रस्ताव पास
बता दें कि पिछले महीने भी सीनेट ने स्वास्थ्य सेवा और विश्वविद्यालयों पर खर्च बढ़ाने वाले दो अन्य बिल पास किए थे, जो माइली के बजट संतुलन की योजना के लिए चुनौती हैं। कई सर्वेक्षणों में उनकी लोकप्रियता 40 प्रतिशत से नीचे गिर गई है, जिससे उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं। 

अर्जेंटिना में प्रांतीय चुनाव से बाजार में हलचल
अर्जेंटीना में आर्थिक अनिश्चितता के बीच, रविवार को ब्यूनस आयर्स में प्रांतीय चुनाव होने जा रहे हैं, जो राष्ट्रीय राजनीति पर ज्यादा असर नहीं डालेंगे, लेकिन बाजारों में हलचल बढ़ा सकते हैं। कारण है कि राष्ट्रपति माइली की पार्टी ‘ला लिबर्टाड अवांजा’ के पास संसद में बहुत कम सीटें हैं, इसलिए उन्हें अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए और समर्थन जुटाना होगा।

ये भी पढ़ें:- US Sanctions: 80वीं UNGA बैठक से पहले अमेरिकी तेवर सख्त, ईरान पर वीजा और थोक खरीदारी प्रतिबंध लगाने का विचार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed