फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Arab leaders summit with Biden in Amman called off after Gaza hospital blast Israel Hamas War

Israel Hamas War: बाइडन के साथ अरब नेताओं का शिखर सम्मेलन रद्द, गाजा के अस्पताल पर हमले के बाद बढ़ा तनाव

Wed, 18 Oct 2023 05:18 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 18 Oct 2023 05:18 AM IST
सार

गाजा के अल-अहली अरब अस्पताल पर हुए घातक हमले के बाद सैकड़ों लोगों के मारे जाने की आशंका है। हमास और इस्राइल ने इस हमले के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन
Arab leaders summit with Biden in Amman called off after Gaza hospital blast Israel Hamas War
Joe Biden - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्राइल-हमास युद्ध के बीच गाजा के एक अस्पताल पर हुए हमले के बाद मध्य-पूर्व में तनाव और बढ़ सकता है। इस हमले के कारण 'इस्राइल को अपनी रक्षा के अधिकार' के लिए समर्थन जुटाने के अमेरिका के राजनयिक प्रयासों को पटरी से उतार दिया है। जॉर्डन के अम्मान में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ अरब नेताओं के शिखर सम्मेलन को रद्द कर दिया गया है। बाइडन इस्राइल के प्रति समर्थन और एकजुटता जताने के लिए आज तेल अवीव पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


गाजा के अल-अहली अरब अस्पताल पर हुए घातक हमले के बाद सैकड़ों लोगों के मारे जाने की आशंका है। हमास और इस्राइल ने इस हमले के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है। सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, मिस्र, जॉर्डन और तुर्की ने भी इस्राइल पर गाजा शहर में अल-अहली अरब अस्पताल पर बमबारी करने का आरोप लगाया है। हालांकि, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस हमले के लिए हमास के बर्बर आतंकवादियों को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जॉर्डन के विदेश मंत्री अयमान सफादी ने घोषणा की कि बुधवार को अम्मान में जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी और फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास की अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के साथ होने वाली शिखर बैठक रद्द कर दी गई है।


गाजा शहर के अल-अहली अरब अस्पताल में मंगलवार को हुए धमाके के तुरंत के बाद हमास ने इस्राइली सेना के हवाई हमले को जिम्मेदार ठहराया। इसके बाद इस्राइली सेना ने बयान जारी कर इन आरोपों का खंडन किया और कहा कि इस्लामिक जिहाद समूह के गलत रॉकेट लॉन्च के कारण विस्फोट हुआ।



हमास नेता का नाटकीय बयान
हमास नेता इस्माइल हनिया ने एक नाटकीय बयान में इस हमले के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया और आरोप लगाया कि अमेरिका के समर्थन के कारण इस्राइल आक्रामक रवैया दिखा रहा है। हनिया ने कहा, अस्पताल में हुआ नरसंहार दुश्मन की क्रूरता और उसकी हार के डर की पुष्टि करता है। उसने सभी फलस्तीनी लोगों से गाजा पर कब्जे के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed