फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   APEC summit to close in South Korea after Donald Trump Xi agreed on trade truce

APEC: ट्रंप-जिनपिंग के बीच व्यापार समझौता रहा एपेक सम्मेलन का मुख्य आकर्षण, आज आखिरी दिन

Sat, 01 Nov 2025 08:38 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सियोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सियोल Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 01 Nov 2025 08:38 AM IST
सार

सम्मेलन के आखिरी दिन दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति की चीनी राष्ट्रपति से मुलाकात होनी है। इस मुलाकात में उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर रोक संबंधी मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। हालांकि दोनों नेताओं की बैठक के मुद्दे पर उत्तर कोरिया ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है।

विज्ञापन
APEC summit to close in South Korea after Donald Trump Xi agreed on trade truce
डोनाल्ड ट्रंप / शी जिनपिंग - फोटो : ANI

विस्तार

दक्षिण कोरिया में आयोजित हो रहे एपेक सम्मेलन का आज समापन हो जाएगा। इस सम्मेलन का मुख्य केंद्र गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुआ व्यापार समझौता ही रहा। इस समझौते के बाद दोनों देश ट्रेड वॉर को रोकने पर सहमत हुए हैं और दोनों अपने-अपने प्रतिबंधात्मक कदमों को वापस खींचा है। 21 एशियाई और प्रशांत महासागर के 21 देशों का एपेक सम्मेलन दक्षिण कोरिया के ग्येंगझु शहर में आयोजित हुआ। 
विज्ञापन

 
शी जिनपिंग ने ट्रंप की मौजूदगी में बटोरीं सुर्खियां
एपेक सम्मेलन से इतर ट्रंप और जिनपिंग के बीच बैठक हुई, जिसमें व्यापार समझौते पर सहमति बनी। जिनपिंग के साथ मुलाकात के तुरंत बाद ही ट्रंप सम्मेलन से चले गए, जिसके बाद एपेक सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आकर्षण का केंद्र रहे। जिनपिंग ने इसका फायदा भी उठाया और एपेक सम्मेलन में एलान कर दिया कि चीन वैश्विक मुक्त व्यापार और सप्लाई चेन की स्थिरता का समर्थन करेगा। जिनपिंग के इस बयान को चीन को अमेरिका के विकल्प के रूप में दिखाने के तौर पर देखा जा रहा है। जिनपिंग ने कहा कि चीन में निवेश करना, भविष्य में निवेश करना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bankim Brahmbhatt: ब्लैकरॉक को भारतीय मूल के सीईओ ने लगाया 50 करोड़ों डॉलर का चूना! जानें कौन हैं बंकिम ब्रह्मभट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन और दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपतियों की मुलाकात
सम्मेलन के आखिरी दिन दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति की चीनी राष्ट्रपति से मुलाकात होनी है। इस मुलाकात में उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर रोक संबंधी मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। हालांकि दोनों नेताओं की बैठक के मुद्दे पर उत्तर कोरिया ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है और कहा है कि उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को रोकने पर चर्चा ख्याली पुलाव है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से मुलाकात की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन उत्तर कोरिया की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। ट्रंप और किम जोंग उन की मुलाकात, ट्रंप के पहले कार्यकाल में साल 2018-19 में भी हुई थी, लेकिन परमाणु निरशस्त्रीकरण की कोशिशें सफल नहीं हो सकीं थी। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed