{"_id":"62718786ce15b710c80ce83e","slug":"apart-from-china-corona-cases-also-increased-in-europe-and-south-korea","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ रहा खतरा: चीन के अलावा यूरोप और दक्षिण कोरिया में कोरोना मामलों में इजाफा, ड्रैगन संक्रमण रोकने में नाकाम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बढ़ रहा खतरा: चीन के अलावा यूरोप और दक्षिण कोरिया में कोरोना मामलों में इजाफा, ड्रैगन संक्रमण रोकने में नाकाम
Wed, 04 May 2022 01:20 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, ब्रुसेल्स/बीजिंग।
एजेंसी, ब्रुसेल्स/बीजिंग।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 04 May 2022 01:20 AM IST
सार
दक्षिण कोरिया में रोजाना के मामले सर्वाधिक दर्ज हो रहे हैं। करीब 5 करोड़ की आबादी वाले इस देश में 1.73 करोड़ आबादी संक्रमित हो चुकी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कई कोशिशों के बाद भी चीन अपने देश में बेकाबू हो रहे संक्रमण को रोक नहीं पा रहा है। यहां 26 शहरों की 21 करोड़ आबादी घरों में लॉकडाउन के तहत कैद है। उधर, यूरोपीय देशों और दक्षिण अफ्रीका में भी कोरोना संक्रमण एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्वी एशिया और यूरोप के कुछ देशों में तो कोरोना के नए मामलों ने चिंता काफी बढ़ा दी है। दक्षिण कोरिया में रोजाना के मामले सर्वाधिक दर्ज हो रहे हैं। करीब 5 करोड़ की आबादी वाले इस देश में 1.73 करोड़ आबादी संक्रमित हो चुकी है। वहीं दुनियाभर में कोरोना मामले 51 करोड़ और मौतें 62 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी हैं।
विज्ञापन
चीन में जहां पिछले 24 घंटों में 20 और मौतें हो चुकी हैं वहीं शंघाई के बाद बीजिंग में अब भी सख्ती जारी है। चीन के अलावा जर्मनी, इटली और फ्रांस में भी कोरोना मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अफ्रीका में भी हालात अच्छे नहीं हैं। जर्मनी में कोरोना के 2.47 करोड़ केस अब तक सामने आ चुके हैं वहीं फ्रांस में 181 नई मौतों की खबर है, जबकि 25,465 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन