{"_id":"688effe8740f9574e00332bf","slug":"anti-khalistani-sukhi-chahal-died-under-suspicious-circumstances-in-california-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sukhi Chahal: खालिस्तान विरोधी कार्यकर्ता सुखी चहल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दोस्त ने किया ये दावा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Sukhi Chahal: खालिस्तान विरोधी कार्यकर्ता सुखी चहल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दोस्त ने किया ये दावा
Sun, 03 Aug 2025 11:51 AM IST
राहुल कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
Published by: राहुल कुमार
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:51 AM IST
सार
Anti-Khalistani Sukhi Chahal Died: अमेरिका में बसे मशहूर भारतीय मूल के कारोबारी और सामाजिक कार्यकर्ता सुखी चहल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वे अपने खालिस्तान विरोधी विचारों के लिए जाने जाते थे। वहीं उनके समर्थकों ने मांग की है कि घटना की गहराई से जांच हो और दोषियों को सजा मिले।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता सुखी चहल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खालिस्तानियों के कट्टर विरोधी और सामाजिक कार्यकर्ता सुखी चहल की अमेरिका के कैलिफोर्निया में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, अपने दोस्त के घर डिनर पर गए सुखी चहल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें - US: प्रवासी भारतीयों को घर के पास ही मिलेगी कांसुलर सेवाएं, डलास में खुला नया भारतीय दूतावास आवेदन केंद्र
करीबी दोस्त ने किया दावा
इस मामले में उनके करीबी दोस्त जसबीर सिंह ने बताया कि गुरुवार को सुखी एक जान-पहचान वाले के घर डिनर पर गए थे, जहां खाना खाने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जसबीर ने कहा कि सुखी बिल्कुल स्वस्थ थे, ऐसे में उनकी अचानक मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। खास बात यह है कि उनकी मौत ऐसे समय पर हुई है जब वह 17 अगस्त को वॉशिंगटन डीसी में होने वाले 'खालिस्तान जनमत संग्रह' कार्यक्रम का विरोध कर रहे थे। उनके निधन से प्रो-इंडिया (भारत समर्थक) समुदायों में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
'द खालसा टुडे' के संस्थापक और सीईओ थे सुखी
सुखी चहल 'द खालसा टुडे' के संस्थापक और सीईओ थे। उनके एक अन्य परिचित बूटा सिंह कालर ने बताया कि उन्हें लंबे समय से खालिस्तान समर्थक तत्वों से जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। इसके बावजूद वे अपने विचारों पर अडिग रहे और खालिस्तानी गतिविधियों के खिलाफ निडरता से आवाज उठाते रहे। बूटा सिंह ने कहा कि पुलिस इस घटना की जांच कर रही है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
यह भी पढ़ें - Balochistan: 'आपको गुमराह कर रहे मुनीर, पाकिस्तान में नहीं है तेल का भंडार', बलूच नेता ने ट्रंप को लिखा पत्र
अमेरिका को लेकर सुखी चहल ने किया था पोस्ट
कुछ दिन पहले सुखी चहल ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा था कि भारतीय प्रवासियों को अमेरिका के कानूनों का पालन करना चाहिए और किसी भी प्रकार के अपराध से बचना चाहिए। उन्होंने कहा था, 'अमेरिका एक कानून का देश है। अगर कोई विदेशी नागरिक यहां अपराध करता है तो उसका वीजा रद्द हो सकता है और उसे दोबारा अमेरिका आने की अनुमति नहीं मिल सकती।'