फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   NRIs in America will get consular services near home, Indian Embassy application center opened in Dallas

US: प्रवासी भारतीयों को घर के पास ही मिलेगी कांसुलर सेवाएं, डलास में खुला नया भारतीय दूतावास आवेदन केंद्र

Sun, 03 Aug 2025 07:53 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: बशु जैन Updated Sun, 03 Aug 2025 07:53 AM IST
सार

डलास में नए भारतीय वाणिज्य दूतावास आवेदन केंद्र (आईसीएसी) का उद्घाटन अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने वर्चुअल रूप से किया। इससे डलास-फोर्ट वर्थ क्षेत्र में रह रहे हजारों भारतीय मूल के निवासियों को आवश्यक वाणिज्य दूतावास सेवाएं मिल सकेंगी।

विज्ञापन
NRIs in America will get consular services near home, Indian Embassy application center opened in Dallas
अमेरिका में भारतीय दूतावास। - फोटो : एक्स/@IndianEmbassyUS

विस्तार

अमेरिका में प्रवासी भारतीयों को अब घर के पास ही कांसुलर सेवाएं मिल जाएंगीं। ह्यूस्टन में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने टेक्सास के डलास में नए भारतीय वाणिज्य दूतावास आवेदन केंद्र (आईसीएसी) का उद्घाटन किया। इसके बाद डलास-फोर्ट वर्थ क्षेत्र में रह रहे हजारों भारतीय मूल के निवासियों को आवश्यक वाणिज्य दूतावास सेवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन


8360 लिंडन बी जॉनसन फ्रीवे सुइट ए-230 में खुले नए केंद्र का उद्घाटन संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने वर्चुअल रूप से किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका भर में नए कांसुलर आवेदन केंद्रों का शुभारंभ प्रवासी भारतीयों को उनके घरों के पास सेवाएं प्रदान करके उन्हें और अधिक प्रभावी ढंग से सेवा प्रदान करने के हमारे मिशन का हिस्सा है। हम भारत और उसके वैश्विक समुदाय के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन


महावाणिज्य दूत डीसी मंजूनाथ ने कहा कि डलास में बड़ा भारतीय समुदाय है। इस आईसीएसी के खुलने के बाद अब प्रवासी भारतीय ह्यूस्टन जाए बिना ही जरूरी कांसुलर सेवाओं का तुरंत लाभ उठा सकते हैं। यह वास्तव में वाणिज्य दूतावास को आपके दरवाजे तक ला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निर्वाचित अधिकारियों ने भी इस कदम का स्वागत किया। टेक्सास राज्य प्रतिनिधि विक्की गुडविन ने कहा कि नया वाणिज्य दूतावास केंद्र हमारे भारतीय-अमेरिकी पड़ोसियों के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन है, जो सरकारी सेवाओं को और अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाता है। डलास इंडियन एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता ने कहा कि आईसीएसी डलास क्षेत्र के निवासियों के लिए एक क्रांतिकारी बदलाव है। यह भारत के अपने प्रवासी समुदाय के प्रति समर्पण को दर्शाता है और लोगों के जीवन में वास्तविक बदलाव लाता है।


नौ जगह खोले जाएंगे केंद्र
डलास आईसीएसी उन नौ केंद्रों में से एक है जो संयुक्त राज्य अमेरिका में वाणिज्य दूतावास सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए खोले जा रहे हैं। इसके बाद बोस्टन, कोलंबस, डेट्रॉइट, एडिसन, ऑरलैंडो, रैले, सैन जोस और लॉस एंजिलिस में भी केंद्र खोले जाएंगे। इन केंद्रों में लोगों को पासपोर्ट, वीजा, ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) आवेदन, पावर ऑफ अटॉर्नी, जन्म और विवाह प्रमाण पत्र, सत्यापन, विदेशी नागरिकों के लिए पुलिस क्लीयरेंस प्रमाण पत्र, एनओआरआई और जीवन प्रमाण पत्र सहित अन्य सेवाएं मिलेंगी। बताया गया कि केंद्र सोमवार से शनिवार तक खुलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed