{"_id":"628ae06dfc0c4571b76629bf","slug":"anthony-albanese-sworn-in-as-australia-new-prime-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anthony Albanese: एंथनी अल्बनीस ने ली ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री की शपथ, क्वाड सम्मेलन में लेंगे भाग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Anthony Albanese: एंथनी अल्बनीस ने ली ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री की शपथ, क्वाड सम्मेलन में लेंगे भाग
Mon, 23 May 2022 06:46 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 23 May 2022 06:46 AM IST
सार
एंथनी अल्बनीस ने ट्विटर पर लिखा कि मैं ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा करने के लिए बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। प्रधानमंत्री के रूप में, मैं लोगों को एक साथ लाना चाहता हूं।
विज्ञापन
एंथनी अल्बनीस
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया की लेबर पार्टी के नेता एंथनी अल्बनीस ने टोक्यो में होने जा रहे क्वाड सम्मेलन से पहले ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली। एंथोनी अल्बनीस ऑस्ट्रेलिया के 31वें प्रधानमंत्री बने हैं। साथ ही पीएम मोदी भी क्वाड सम्मेलन में भाग लेने के लिए टोक्यो पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
ट्विटर पर लिखा संदेश
एंथनी अल्बनीस ने ट्विटर पर लिखा कि मैं ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा करने के लिए बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। प्रधानमंत्री के रूप में, मैं लोगों को एक साथ लाना चाहता हूं और ऐसी सरकार का नेतृत्व करना चाहता हूं जो ऑस्ट्रेलियाई लोगों की तरह साहसी, मेहनती और देखभाल करने वाली हो। मैं यह काम आज से शुरू हो रहा हूं।
विज्ञापन
अल्बनीस ने लोगों को वोट देने के लिए धन्यवाद दिया
चुनाव जीतने के बाद, एंथनी अल्बनीस ने लोगों को वोट देने के लिए धन्यवाद दिया। यदि अल्बनीस आगामी क्वाड नेताओं की बैठक में भाग लेने के लिए टोक्यो जाते हैं, तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। क्वाड समिट 24 मई को है। वहीं पिछले कुछ वर्षों में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंध मजबूत हुए हैं।
विज्ञापन
जीत का दावा पहले ही कर दिया था
दो दिन पहले ही एक इंटरव्यू में अल्बनीस ने दावा किया था कि वह चुनाव जीत जाएंगे। अल्बनीस ने कहा था,'चुनाव जीतने के बाद रविवार या सोमवार को वह शपथ ग्रहण करेंगे और फिर क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जापान के टोक्यो के लिए रवाना हो जाएंगे।'
अल्बनीस ने इंटरव्यू में भारत के साथ रिश्तों को लेकर भी अपनी बात कही थी। उन्होंने कहा था, 'वह क्वाड में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए उत्सुक हैं, क्योंकि भारत ऑस्ट्रेलिया का एक महत्वपूर्ण दोस्त है।'