फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Another US Patriot missile will deployed in Ukraine Joe Biden approves amid War

Ukraine: यूक्रेन में तैनात होगा अमेरिका का एक और पैट्रियट मिसाइल, राष्ट्रपति जो बाइडन ने दी मंजूरी

Wed, 12 Jun 2024 11:08 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 12 Jun 2024 11:08 AM IST
सार

जिन दो देशों ने यूक्रेन में पैट्रियट भेजी हैं, उनमें जर्मनी और नीदरलैंड शामिल है। दोनों देश अब तक एक-एक मिसाइल भेज चुके हैं। जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज का कहना है कि जून के अंत तक दूसरा पैट्रियट वहां तैनत किया जाएगा। वहीं नीदरलैंड से दूसरे पैट्रियट के लिए बातचीत जारी है।

विज्ञापन
Another US Patriot missile will deployed in Ukraine Joe Biden approves amid War
पैट्रियट मिसाइल - फोटो : ANI

विस्तार

यूक्रेन और रूस के बीच पिछले दो साल से अधिक समय से युद्ध जारी है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक और पैट्रियट मिसाइल प्राणली को यूक्रेन में तैनात करने के लिए मंजूरी दे दी है। बाइडन ने पिछले सप्ताह ही यह निर्णय लिया है। यूक्रेन अपने शहरों, बुनियादी ढांचों और बिजली ग्रिड पर रूसी हमलों को झेल रहा है। नई पैट्रियट मिसाइल पोलैंड से आएगी। पोलैंड में यह मिसाइल एक अमेरिकी टुकड़ी की रक्षा कर रही है। इसे अगले कुछ दिनों में यूक्रेन में तैनात किया जा सकता है। 

विज्ञापन

पैट्रियट मिसाइल इसलिए है खास
अमेरिकी मीडिया के अनुसार, पैट्रियट मिसाइल को अमेरिका का सबसे अच्छा वायु रक्षा हथियार माना जाता है। इसमें शक्तिशाली रडार और मोबाइल लॉन्चर शामिल है। यह प्रोजेक्टाइल पर मिसाइल दागते हैं। अमेरिका के पास कितने पैट्रियट हैं, पेंटागन ने यह बताने से इनकार कर दिया लेकिन एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी की मानें तो अमेरिका ने दुनिया भर में 14 जगह पैट्रियट को तैनात किया है। पैट्रियट अमेरिका के अलावा, उसके सहयोगियों के पास भी है, उनमें से दो देशों ने यूक्रेन को कुछ पैट्रियट भेजे हैं। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि यूरोपीय शक्तियां जल्द ही और पैट्रियट यूक्रेन में भेजेंगी। अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और पेंटागन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने यूरोपीय देशों से यूक्रेन को मदद देने की अपील की है।

विज्ञापन

इन्होंने भी भेजी मिसाइल
जिन दो देशों ने यूक्रेन में पैट्रियट भेजी हैं, उनमें जर्मनी और नीदरलैंड शामिल है। दोनों देश अब तक एक-एक मिसाइल भेज चुके हैं। जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज का कहना है कि जून के अंत तक दूसरा पैट्रियट वहां तैनत किया जाएगा। वहीं नीदरलैंड से दूसरे पैट्रियट के लिए बातचीत जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रूस से रक्षा के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति ने किया था अनुरोध
बता दें, अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन पिछले माह कीव गए थे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान, जेलेंस्की ने कहा था कि हमारे लिए अभी वास्तव में वायु रक्षा की जरूरत है। उन्होंने अमेरिका निर्मित सतह से हवा में मार करने वाली पैट्रियट मिसाइल प्रणाली का अनुरोध किया था। हालांकि, ब्लिंकन ने उस अनुरोध का स्पष्ट रूप से जवाब नहीं दिया था। उन्होंने कहा था कि हम जानते हैं कि यह एक चुनौतीपूर्ण समय है। सहायता अब रास्ते में है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed