फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Another six months stay on the sentence of Bangladesh former pm Khaleda Zia

बांग्लादेश: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की सजा पर और छह महीने की रोक, पढ़ें दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण खबरें

Mon, 20 Sep 2021 03:16 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, ढाका।
एजेंसी, ढाका। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 20 Sep 2021 03:16 AM IST
सार

सजा पर रोक के दौरान जिया देश नहीं छोड़ सकेंगी। बीएनपी प्रमुख इस वर्ष अप्रैल की शुरुआत में कोरोना संक्रमित हो गईं थीं।

विज्ञापन
Another six months stay on the sentence of Bangladesh former pm Khaleda Zia
खालीदा जिया - फोटो : social media

विस्तार

बांग्लादेश सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की सजा पर रोक को छह महीने और बढ़ा दिया है। इससे पहले बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष की सजा का निलंबन दो बार बढ़ाया जा चुका है। 

विज्ञापन


जिया को भ्रष्टाचार के दो मामले में सजा मिलने के बाद कोरोना महामारी के दौरान मार्च 2020 में अस्थायी रूप से जेल से रिहा किया गया था। गृहमंत्री असदु्ज्जमा ने बताया कि खालिदा ज़िया के परिवार के सदस्यों ने उन्हें जेल से बाहर रहने की अनुमति के लिए याचिका दी थी। उस पर सरकार ने यह निणर्य लिया है।
विज्ञापन


डॉक्टरों के अनुसार, वह कोविड के बाद की जटिलताओं का सामना कर रहीं हैं। 76 वर्षीय जिया को विदेशी दान के गबन के आरोप में 17 साल की जेल की सजा मिली है।आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ महत्वपूर्ण खबरें...

विज्ञापन
विज्ञापन

अपहर्ताओं ने 10 नाइजीरियाई छात्रों को किया रिहा

उत्तरी नाइजीरिया में अपहर्ताओं ने फिरौती मिलने के बाद 10 और छात्रों को रिहा कर दिया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन छात्रों की रिहाई के बाद भी 21 अन्य लोग बंदूकधारियों की कैद में हैं। 

पिछले एक साल में हुआ 1400 बच्चों का अपहरण
 यहां पांच जुलाई को बेथेल बैपटिस्ट हाई स्कूल पर धावा बोल कर छात्रावास से 120 छात्रों का अपहरण कर लिया था। उसके बाद से ही धीरे-धीरे छात्रों को रिहा कराया जा रहा है। 27 अगस्त को अंतिम बार छात्रों को मुक्त किया गया था। स्थानीय ईसाई संघ के अध्यक्ष जॉन हयाब ने बताया कि रिहा किए गए छात्र अपने परिवार के पास पहुंच गए हैं। ये बदमाश हमें भावनात्मक, मानसिक, शारीरिक, आर्थिक रूप से प्रताड़ित कर हम पर पैसे का दबाव डालते हैं। यूनिसेफ की नाइजीरिया प्रतिनिधि पीटर हॉकिन्स ने बताया कि राज्य में पिछले एक साल में 1,400 बच्चों का उनके स्कूलों से अपहरण किया गया है। 200 बच्चे अभी तक कैद हैं। उन्होंने बताया कि इन हमलों में 16 बच्चों की अब तक मौत हुई है।

चीन में नाव पलटने से नौ लोगों की मौत, छह लापता

दक्षिण-पश्चिम चीन के गुइझोऊ प्रांत की नदी में एक यात्री नाव पलटने के बाद कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लापता हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रविवार की रिपोर्ट के अनुसार, हादसा लियुपनशुई शहर की जांग्के नदी में शाम 4.50 बजे हुआ। नौका में 40 यात्रियों के बैठने की क्षमता थी। उसमें कितने लोग सवार थे, उसका पता लगाया जा रहा है। नौका सवारों में ज्यादातर छात्र थे। घटना में 40 लोगों को बचा लिया गया है। अब तक नौ लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं।

नेपाल में संविधान दिवस के दिन मधेशी पार्टी ने मनाया काला दिवस 

नेपाल में मधेशी समुदाय के साथ हो रहे भेदभाव और नागरिकता संबंधी मुद्दे को लेकर नेपाल की तराई जिलों में मधेशी पार्टी ने रविवार को काला दिवस मनाया। इस दौरान पार्टी के जिम्मेदारों ने जहां आंदोलन के दौरान शहीद हुए मधेशी कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी। वहीं, जेल में बंद निर्दोष मधेशी मोर्चा के कार्यकर्ताओं को रिहा करने की मांग भी दोहराई। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई। 

शहीदों को किया याद, रैली निकाल जेल में बंद मधेशी मोर्चा के कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग
रविवार की दोपहर रूपनदेही जिले के भैरहवां, मर्चवार, धकधई सहित नेपाल के सभी तराई जिलों में महंत ठाकुर की नेतृत्व वाली लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष व बच्चों ने संविधान दिवस के दिन रैली निकाल कर काला दिवस मनाया। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए रूपनदेही जिले के पार्टी अध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि संविधान में मधेशियों के साथ पूर्ण रूप से भेदभाव किया गया। उन्होंने सरकार से मांग की कि सभी मधेशी कार्यकर्ताओं को रिहा किया जाए। रेशम चौधरी के ऊपर फर्जी तरीके से दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं तथा संविधान में संशोधन कर समावेशी समानुपातिक अधिकार सभी को दिया जाए। उन्होंने मांगों को न मानने पर फिर से आंदोलन की चेतावनी दी है।

पाकिस्तान में पोलियो टीम की सुरक्षा में लगे कांस्टेबल की हत्या

पोलियो टीकाकरण टीम में लगे सुरक्षाकर्मियों को एक बार फिर निशाना बनाया गया है। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को टीम की सुरक्षा में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल की बाइक सवार अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

घटना प्रांतीय राजधानी पेशावर से करीब 75 किलोमीटर दूर कबायली कोहट जिले के धल बेज़ादी इलाके में हुई। पाकिस्तान में पांच दिन के टीका अभियान के तीसरे दिन यह हमला किया गया है। टीकाकरण दल के सदस्य सुरक्षित बताए जाते हैं। हमले की जिम्मेदारी किसी भी समूह ने नहीं ली है। पुलिस मौके पर पहुंच गई हैं। उन्होंने हमलावरों की तलाश के लिए घेराबंदी और खोज अभियान शुरू कर दिया है। 

इंडोनेशिया में मारा गया आईएस का आतंकी

पालू (इंडोनेशिया)। इस्लामिक स्टेट से जुड़ा इंडोनेशिया का सर्वाधिक वांछित आतंकवादी अली कलोरा शनिवार रात सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। सेना ने यह जानकारी दी है।

अली कलोरा के मारे जाने को सुलावेसी द्वीप के जंगलों में चरमपंथियों के खिलाफ अभियान में बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है। क्षेत्रीय सेना प्रमुख ब्रिगेडियर फरीद मकरूफ ने कहा कि कलोरा मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकियों में से एक है। दूसरे आतंकी की पहचान जाका के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed