{"_id":"5d7433d98ebc3e93d33e55e8","slug":"another-lie-of-pakistan-indian-army-caught-our-farmers-not-terrorists","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान का एक और झूठ, भारतीय सेना ने आतंकी नहीं हमारे किसान पकड़े","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान का एक और झूठ, भारतीय सेना ने आतंकी नहीं हमारे किसान पकड़े
Sun, 08 Sep 2019 04:18 AM IST
Nilesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sun, 08 Sep 2019 04:18 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
पाकिस्तान की सेना ने शनिवार को कहा कि भारतीय सेना ने गलती से नियंत्रण रेखा पार करने वाले दो पाकिस्तानियों को गलत तरीके से आतंकवादी के रूप में पेश किया। पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि वे आतंकी नहीं बल्कि हमारे किसान हैं।
विज्ञापन
बता दें कि भारतीय सेना ने हाल में लश्कर-ए-ताइबा के दो आतंकियों को नियंत्रण रेखा पार करते हुए पकड़ा था। दोनों की वीडियो भी जारी हुई थी जिसमें उन्होंने खुद खुलासा किया था कि वे आतंकी हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना का कहना है कि 30 साल का खलील और 21 साल का नजीम पीओके के स्थानीय किसान हैं। घास काटते-काटते वे गलती से भारत पहुंच गए थे।