फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   "An exceptional leader...": Bhutanese King Wangchuck heaps praise on PM Modi following State visit

PM Modi: 'असाधारण नेता...दुनिया को ऐसे ही लोगों की जरूरत': भूटान के राजा ने पीएम मोदी के तारीफ में पढ़े कसीदे

Sun, 24 Mar 2024 06:05 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, थिम्फू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, थिम्फू Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 24 Mar 2024 06:05 PM IST
सार

टान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद भूटान का दौरा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'हमारे भाई, पीएम नरेंद्र मोदी जी को हमसे मिलने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

विज्ञापन
"An exceptional leader...": Bhutanese King Wangchuck heaps praise on PM Modi following State visit
पीएम मोदी और भूटान के राजा वांगचुक। - फोटो : ani

विस्तार

भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को असाधारण नेता बताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की दो दिवसीय भूटान यात्रा के बाद उनकी तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया को ऐसे ही नेताओं की जरूरत है। अगर ऐसे नेता होंगे तो देशों को आगे बढ़ने और फलने-फूलने से कोई नहीं रोक सकता। पड़ोसी देश के राजा वांगचुक ने अपने वीडियो संदेश में भारत की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भारत ने एक आशाजनक और समृद्ध भविष्य का मार्ग प्रशस्त किया है। भूटान भारत की उपलब्धियों की सराहना करता है और खुशी मनाता है।

विज्ञापन


वीडियो संदेश में राजा वांगचुक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले दशक में न केवल उल्लेखनीय सफलता हासिल की है, बल्कि एक आशाजनक और समृद्ध भविष्य का मार्ग भी दिखाया है। हम भारत की उपलब्धियों की सराहना करते हैं और खुशी मनाते हैं। देशों को आगे बढ़ने और फलने-फूलने के लिए असाधारण नेताओं की आवश्यकता होती है। एक असाधारण नेता के अंदर करुणा, देश के प्रति गहरा समर्पण और खुद को पूरी तरह से देश की सेवा में समर्पित करने की इच्छा होनी चाहिए। ऐसे नेता सत्ता का उपयोग अपने लिए नहीं, बल्कि लोगों के अटूट समर्थन के साथ महत्वपूर्ण बदलाव लाने के लिए करते है। मेरी नजर में, प्रधानमंत्री मोदी इन गुणों का प्रतीक हैं।  
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में क्या बोले भूटानी पीएम टोबगे
वहीं, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद भूटान का दौरा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'हमारे भाई, पीएम नरेंद्र मोदी जी को हमसे मिलने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। न तो उनका व्यस्त कार्यक्रम और न ही खराब मौसम उन्हें हमसे मिलने के अपने वादे को पूरा करने से रोक सका। अपनी पोस्ट में टोबगे ने #मोदीकीगारंटी का भी प्रयोग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों देखों के बीच कई समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान
गौरतलब है कि पीएम मोदी के दौरे के दौरान दोनों देशों ने कई समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया। इसके अलावा ऊर्जा, व्यापार, डिजिटल कनेक्टिविटी, अंतरिक्ष और कृषि के क्षेत्र में समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए गए। दोनों देशों के बीच रेल संपर्क स्थापित करने से जुड़े समझौता ज्ञापन को भी अंतिम रूप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed