US: अमेरिका की इस्राइल को 20 अरब डॉलर के हथियार पैकेज को मंजूरी, कहा- 'यहूदी देश' की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
युद्ध के बीच अमेरिका ने इस्राइल को नए हथियारों की बिक्री के लिए 20 बिलियन डॉलर की मंजूरी दे दी है। विदेश मंत्री ने संसद को बताया कि अमेरिका इस्राइल की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस्राइल को नए हथियारों की बिक्री के लिए 20 बिलियन डॉलर से ज्यादा की मंजूदी दे दी है। बाइडन प्रशासने यह फैसला गाजा में मानवीय क्षति के कारण हथियारों की आपूर्ति रोकने के दबाव को दरकिनार करते हुए लिया है।
अमेरिकी कांग्रेस को एक अधिसूचना में, विदेश विभाग ने कहा कि उसने इस्राइल को 18.82 अरब डॉलर में 50 एफ-15 लड़ाकू विमानों की बिक्री को मंजूरी दे दी है। इस्राइल लगभग 33,000 टैंक कारतूस, 50,000 विस्फोटक मोर्टार कारतूस और नए सैन्य कार्गो वाहन भी खरीदेगा। F-15 विमान की डिलीवरी 2029 में शुरू होगी।
विदेश विभाग ने एफ-15 पर अपने नोटिस में कहा, "संयुक्त राज्य अमेरिका इस्राइल की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इस्राइल को एक मजबूत और आत्मरक्षा के लिए विकसित करने में सहायता करना अमेरिकी राष्ट्रीय हितों के लिए महत्वपूर्ण है।"
वहीं टैंक, कारतूसों को लेकर संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा कि इसकी बिक्री वर्तमान और भविष्य में दुश्मन खतरों से निपटने के लिए इस्राइल की क्षमता में सुधार करेगी।
इस्राइल पर इस हफ्ते हमला कर सकता है ईरान: US
अमेरिका का कहना है कि ईरान संभवतः इस हफ्ते इस्राइल पर हमला कर सकता है। ऐसे में हमें तैयार रहना होगा। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन किर्बी ने यह बात कही है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने हाल ही में ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली के नेताओं से पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और संघर्ष के पूरे क्षेत्र में फैलने के संभावित खतरे को लेकर चर्चा की है। उसके बाद ही किर्बी का बयान सामने आया है।
हमास ने इस्राइल पर किया एम-90 रॉकेट से हमला
हमास ने मंगलवार को इस्राइल के शहर तेल अवीव समेत अन्य शहरों पर एम 90 रॉकेट से हमला किया है। बताया गया है कि हमास की तरफ से दो एम-90 रॉकेट से हमला किया है। उधर इस्राइली वायु सेना का कहना है कि थोड़ी देर पहले एक रॉकेट लॉन्च का पता चला है। यह रॉकेट गाजा पट्टी के इलाके को पार करते हुए इस्राइल के मध्य में समुद्री क्षेत्र में गिर गया।
वायु सेना ने बताया कि इस रॉकेट हमले को लेकर कोई अलार्म सक्रिय नहीं हुआ। इसी के तुरंत बाद एक और रॉकेट लॉन्च का पता चला। हालांकि, यह रॉकेट जो इस्राइल में नहीं आया। बताया गया है कि तेल अवीव में विस्फोटों की आवाज सुनाई दी लेकिन, इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.