{"_id":"60310b218ebc3ee920453d9f","slug":"american-president-joe-biden-said-things-expected-to-be-normal-by-the-end-of-the-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संकट पर बोले बाइडन, साल के अंत तक अमेरिका में हालात सामान्य होने की उम्मीद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना संकट पर बोले बाइडन, साल के अंत तक अमेरिका में हालात सामान्य होने की उम्मीद
Sat, 20 Feb 2021 06:47 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालामाजू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालामाजू
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Sat, 20 Feb 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार को मिशिगन राज्य के कालामाजू शहर में स्थित फाइजर के टीका उत्पादन केंद्र का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि करोड़ों अमेरिकियों के टीकाकरण से साल के अंत तक देश में कोविड-19 महामारी से हालात सामान्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
बता दें बाइडन फाइजर के टीका उत्पादन केंद्र अपने प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस के टीके के वृहद स्तर पर उत्पादन एवं आपूर्ति के साथ सुचारु वितरण की कोशिशों को रेखांकित करने के लिए गए थे।
विज्ञापन
बाइडन ने मिशिगन संयंत्र परिसर में सवालों का जवाब देते हुए कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि हम साल के अंत तक सामान्य हालात तक पहुंच जाएंगे और ईश्वर की इच्छा रही तो इस साल क्रिसमस का त्योहार पिछले साल से अलग होगा।’’
विज्ञापन
इसके साथ ही उन्होंने कोई वादा करने से इनकार करते हुए कहा, ‘‘मैं आपसे कोई वादा नहीं कर सकता हूं। वायरस के अन्य प्रकार भी आए हैं। हमें नहीं पता कि उत्पादन स्तर पर क्या होगा। चीजें बदल सकती हैं, लेकिन हम वह सब कर रहे हैं, जिसका संकेत विज्ञान ने दिया है और जिन्हें किया जाना चाहिए और लोग भी वह सब हासिल करने के लिए कदम उठा रहे हैं जो किया जा सकता है।’’
बाइडन ने कहा कि टीका लगाया जाना और उपलब्ध होना एक ही बात नहीं है। यह हर किसी की बाह में लगा देने जैसा नहीं है। यह एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया होगी।
उन्होंने कहा, ‘‘हमने जितना ऑर्डर किया था, उसका अधिकतर हिस्सा वितरित किया गया है। करीब 60 करोड़ खुराक जुलाई के अंत तक मिलने की उम्मीद है, संभावित तिथि 29 जुलाई है। इसमें परिवर्तन हो सकता है। उदाहरण के लिए देखिए अभी मौसम का क्या हाल है, इससे अभी वितरण की प्रक्रिया धीमी हो गई है।’’
व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को कहा था कि अमेरिका में इस हफ्ते खराब मौसम की वजह से टीके की 60 लाख खुराक वितरित करने में देरी हुई है।
बाइडन ने कहा, ‘‘इस संकट के समाप्त होने की तारीख नहीं बता सकता हूं, लेकिन यह कह सकता हूं कि हम यथासंभव वह सब कर रहे हैं, जिससे देर सबेर यह संकट समाप्त हो जाए।’’