{"_id":"5d4f917d8ebc3e6d1b74015f","slug":"american-player-kneel-during-national-anthem-president-who-spreads-hate-said-for-trump","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र गान के दौरान खड़ा नहीं हुआ अमेरिकी खिलाड़ी, ट्रंप को बताया नफरत फैलाने वाला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
राष्ट्र गान के दौरान खड़ा नहीं हुआ अमेरिकी खिलाड़ी, ट्रंप को बताया नफरत फैलाने वाला
Sun, 11 Aug 2019 09:24 AM IST
शिल्पा ठाकुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Sun, 11 Aug 2019 09:24 AM IST
सार
- अमेरिका में एक खिलाड़ी पोडियम में राष्ट्र गान के समय खड़े होने के बजाय बैठ गया।
- खिलाड़ी ने अपने ट्विटर पर लिखा, "हमें बदलाव का आह्वान करना चाहिए।"
- इंबोडन ने अपने ट्विटर पर लिखा है, "नस्लवाद, गन कंट्रोल, आप्रवासियों के साथ दुर्व्यवहार और नफरत फैलाने वाले राष्ट्रपति।"
विज्ञापन
राष्ट्र गान में खड़ा नहीं हुआ खिलाड़ी
- फोटो : @Race_Imboden
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी फेंसिंग टीम (तलवारबाजी) का एक सदस्य पोडियम में राष्ट्र गान के समय खड़े होने के बजाय बैठ गया। पेरु के लीमा में आयोजित मेडल सेरेमनी में ऐसा करने के बाद खिलाड़ी ने अपने ट्विटर पर लिखा, "हमें बदलाव का आह्वान करना चाहिए।" ओलंपिक मेडलिस्ट रेस इंबोडन नामक इस खिलाड़ी ने पैन अमेरिका गेम्स में गोल्ड मेडल भी जीता है।
विज्ञापन
इंबोडन ने अपने ट्विटर पर लिखा है, "नस्लवाद, गन कंट्रोल, आप्रवासियों के साथ दुर्व्यवहार और नफरत फैलाने वाले राष्ट्रपति। मैंने आज पोडियम पर अपने उन क्षणों को चुना, सिर्फ इसलिए कि कुछ मुद्दों की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित कर सकूं। मैं दूसरों को सशक्तिकरण और परिवर्तन के लिए अपने प्लेटफार्मों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करता हूं।"
विज्ञापन
इंबोडन ने ये ऐसे समय पर किया है जब अमेरिका में गन कंट्रोल को लेकर चर्चा हो रही है। ऐसा एल पासो और ओहियो में हुई गोलीबारी के बाद हो रहा है। इन घटनाओं के लिए अधिकतर लोग अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रवासियों पर ट्वीट और टिप्पणियों को जिम्मेदार बता रहे हैं।
विज्ञापन
एल पासो गोलीबारी का आरोपी 22 साल का व्यक्ति है, जिसने अधिकारियों को बताया है कि उसने मैक्सिको से आए प्रवासियों को निशाना बनाया था। अमेरिकी मीडिया ने शुक्रवार को एक हलफनामे के अनुसार लिखा कि आरोपी पैट्रिक क्रूसियस को तीन अगस्त को सीमावर्ती शहर एल पासो में हुए हमले के बाद उसे अधिकारियों द्वारा चौराहे पर पकड़ा गया। जिसके बाद उसने चिल्ला-चिल्ला कर अधिकारियों से कहा कि मैं शूटर हूं।
हिरासत के बाद उसने कबूल किया कि वह स्टोर में राइफल और गोला-बारूद के साथ दाखिल हुआ था। एल पासो में हुई इस घटना में 22 लोगों की मौत हुई थी और 20 लोग घायल हुए थे। मारे गए लोगों में आठ लोग मैक्सिकन थे। एल पासो के निवासियों, प्रदर्शनकारियों और डेमोक्रेट्स ने इस घटना के लिए राष्ट्रपति ट्रंप को प्रवासी लोगों के खिलाफ दिए गए भाषणों को दोषी ठहराया है। लोगों ने पूरे देश में राजनीतिक और नस्लीय तनाव के लिए ट्रंप को जिम्मेदार ठहराया है।