फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   American oncologist Dr. Bharat Barai said- Western countries are creating false information about India

Canada: भारत के बारे में झूठी सूचनाएं गढ़ रहे पश्चिमी देश, खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ डॉ. भरत ने उठाई आवाज

Tue, 14 May 2024 05:25 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 14 May 2024 05:25 AM IST
सार

डॉ. भरत बराई ने कहा, कनाडा में अलगाववादी नेता भारतीय नेताओं के खिलाफ हिंसा की खुलकर योजना बनाते हैं और हिंसा का समर्थन करते हैं। यह समस्या थोड़ी बहुत अमेरिका में भी है। 

विज्ञापन
American oncologist Dr. Bharat Barai said- Western countries are creating false information about India
डॉ. भरत बराई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

शीर्ष अमेरिकी ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. भरत बराई ने कहा कि भारत में आम चुनावों के बीच पश्चिमी देश इस एशियाई देश के लोकतंत्र के बारे में भ्रामक सूचनाएं और झूठी धारणाएं गढ़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम में कुछ लोग अभी भी औपनिवेशिक मानसिकता रखे हुए हैं। शिकागो निवासी डॉ. बराई ने कनाडाई पीएम जस्टिन त्रूदो पर भारत के अलगाववादियों के खिलाफ कार्रवाई न करने पर भी निशाना साधा। 

विज्ञापन

डॉ. बराई ने कहा, कनाडा में अलगाववादी नेता भारतीय नेताओं के खिलाफ हिंसा की खुलकर योजना बनाते हैं और हिंसा का समर्थन करते हैं। यह समस्या थोड़ी बहुत अमेरिका में भी है। अगर अमेरिकी सरकार उन्हें जमीन का एक टुकड़ा देना चाहती है तो उन्हें खुश रहने दीजिये। आखिरकार वे (खालिस्तानी समर्थक) विदेशी नागरिक हैं। वे या तो अमेरिकी नागरिक हैं या फिर कनाडाई हैं। भारत में क्या हो रहा है उसमें दखल का उनके पास क्या अधिकार है। 

विज्ञापन

भारतीय सिखों का खालिस्तान से कोई लेनादेना नहीं : बराई ने कहा, खालिस्तान भारत की समस्या नहीं, भारतीय सिखों का इससे कोई लेनादेना नहीं है। यह विदेशों में जन्मे या वहां के अलगाववादियों की धारणा है। अमेरिका सहित पश्चिमी देशों में कई समाचार लेखों व टिप्पणियों में भारत के लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की आजादी और मानवाधिकारों को लेकर उठ रहे सवालों के बारे में भ्रामक सूचनाएं गढ़ी जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed