फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   American jogger strangled a juvenile mountain lion in the foothills of Horsetooth Mountain

शेर से निहत्थे भिड़ा युवक, हमले के बाद शेर को ही मार डाला

Thu, 07 Feb 2019 09:32 AM IST
अजय सिंह वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय सिंह Updated Thu, 07 Feb 2019 09:32 AM IST
विज्ञापन
American jogger strangled a juvenile mountain lion in the foothills of Horsetooth Mountain
सांकेतिक तस्वीर

अमेरिका में शेर ने एक शख्स का पीछा किया लेकिन उस व्यक्ति ने ऐसी हिम्मत और ताकत दिखाई कि न केवल शेर पर पलटवार किया बल्कि उसे मार भी दिया। शख्स ने 80 पाउंड के वजन वाले शेर को धराशायी कर दिया। यह घटना कोलारोडो की है। यहां के पार्क्स एंड वाइल्डलाइफ के अधिकारियों ने कहा कि पहाड़ी शेर के बच्चे ने शिकार की तलाश में शख्स का पीछा किया था।

विज्ञापन


शख्स एन्जॉय करने के लिए 2,700 एकड़ में फैले पार्क गया हुआ था तभी शेर से उसका सामना हो गया। शेर ने उसका पीछा करते हुए उसे अपने कब्जे में ले लिया और उसके चेहरे और हाथों पर नुकीले दातों से कई वार किए। इसके बावजूद शख्स ने हिम्मत नहीं हारी और शेर पर पलटवार किया। आत्मरक्षा के लिए उसने पूरी ताकत से शेर पर हमला किया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि शख्स ने आत्मसुरक्षा में शेर की हत्या की है। उस शख्स की तारीफ करते हुए अधिकारियों ने कहा कि यदि कोई शेर आपके ऊपर हमला करता है तो आपको पूरी हिम्मत के साथ उसके साथ वैसा ही करना चाहिए जैसा कि इस शख्स ने किया। अधिकारियों के अनुसार शख्स ने बताया कि वह पार्क में दौड़ रहा था तभी उसने अपने पीछे शेर के आने की आहट सुनी। जब उसने पीछे मुड़कर देखा तो वह आश्चर्यचकित रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता शेर ने उसपर हमला करना शुरू कर दिया। जिससे कि उसके चेहरे और शरीर पर चोटे आईं। उसे कुछ समझ नहीं आया और वह वहां मौजूद आपातकालीन कमरे में बंद हो गया। कहा जाता है कि पहाड़ी शेर काफी शांत और आक्रामक होते हैं। वह आम शेरों की तुलना में काफी अलग होते हैं। अधिकारियों ने बताया कि हाल के दिनों में शेरों और इंसानों का आमना-सामना बढ़ गया है। यही वजह है कि वह उनपर हमला करने लगे हैं।


पिछले 50 सालों में दर्जनभर से ज्यादा खूंखार शेरों का शिकार हुआ है। जिनमें से ज्यादातर शेर के बच्चे होते हैं जिनका शिकार करने की कोशिश की जाती है। शेर से बचने का तरीका बताते हुए अधिकारी ने कहा कि यदि आपका सामना पहाड़ी शेर से हो जाए तो उससे भागने की बजाए उसका डटकर सामना करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed