फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   American former President Donald Trump said I can end Russia Ukraine war in one day

Ukraine War: पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप बोले- एक दिन में खत्म करवा सकता हूं रूस-यूक्रेन युद्ध, बताई यह रणनीति

Wed, 19 Jul 2023 03:19 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 19 Jul 2023 03:19 AM IST
सार

अमेरिकी मीडिया के अनुसार, ट्रंप का कहना है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ उनके संबंध काफी अच्छे हैं। अगर मैं सत्ता में वापस आता हूं तो मैंने दोनों नेताओं के बीच एक समझौता करवाउंगा और इतने समय से चले आ रहे संघर्ष को एक दिन में खत्म कर दूंगा।

विज्ञापन
American former President Donald Trump said I can end Russia Ukraine war in one day
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है तो वह रूस-यूक्रेन युद्ध को एक दिन में खत्म करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन सहित अन्य नेताओं के पास इतनी शक्ति नहीं है कि वे इस मामले को निपटा सकें।

विज्ञापन

मैक्रों की भी तारीफ
अमेरिकी मीडिया के अनुसार, ट्रंप का कहना है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ उनके संबंध काफी अच्छे हैं। अगर मैं सत्ता में वापस आता हूं तो मैंने दोनों नेताओं के बीच एक समझौता करवाउंगा और इतने समय से चले आ रहे संघर्ष को एक दिन में खत्म कर दूंगा। पुतिन-जेलेस्की स्मार्ट हैं। फ्रांस के मैक्रों भी काफी ज्यादा स्मार्ट हैं। मैं पुतिन सहित लोगों की सूची देख सकता हूं कि यह लोग कितने तेज हैं। कितने सख्त हैं। कितने शातिर हैं। लेकिन हमारे पास एक ऐसा नेता है, जिसे पता ही नहीं कि हो क्या रहा है। यह अमेरिकी इतिहास का सबसे खराब समय है।

विज्ञापन

ऐसे कराएं रूस-यूक्रेन के बीच समझौता
ट्रंप ने आगे कहा कि मैं जेलेंस्की को काफी अच्छे से जानता हूं। मैं पुतिन को भी अच्छे से जानता हूं। दोनों के साथ मेरे संबंध काफी अच्छे और काफी गहरे हैं। मैं जेलेंस्की को बताऊंगा कि अब और नहीं। तुम्हें एक सौदा करना होगा। मैं पुतिन से कहूंगा कि अगर आप समझौता नहीं करोगे तो मैं यूक्रेन को बहुत कुछ दे दूंगा। हम यूक्रेन को बहुत कुछ दे सकते हैं, जितना उसे कभी नहीं मिला। दोनों के बीच मैं एक दिन में समझौता करा दूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed