फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   American counsellor says, India's most reliable partner will be USA not Russia

यूक्रेन युद्ध का असर: अमेरिका का दावा- भारत का सबसे विश्वसनीय साझीदार रूस नहीं, हम होंगे

Fri, 22 Apr 2022 06:02 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Amit Mandal Updated Fri, 22 Apr 2022 06:02 PM IST
सार

अमेरिकी विदेश विभाग के काउंसलर डेरेक चोलेट ने कहा कि बाइडन प्रशासन भारत के साथ काम करने के लिए बेहद उत्सुक है।  

विज्ञापन
American counsellor says, India's most reliable partner will be USA not Russia
भारत-अमेरिका संबंध - फोटो : social media

विस्तार

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के सलाहकार और अमेरिकी विदेश विभाग के काउंसलर डेरेक चोलेट ने कहा कि यूक्रेन से युद्ध के बाद भारत का सबसे विश्वसनीय साझीदार रूस नहीं, बल्कि अमेरिका ही होगा। बाइडन प्रशासन के इस अधिकारी ने कहा कि अमेरिका भारत की रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा की जरूरतों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त कदम उठाने को भी तैयार है। 

विज्ञापन


रूस अपने ही सैन्य उपकरणों को बडे़ पैमाने पर ध्वस्त कर रहा
अमेरिकी विदेश विभाग के काउंसलर डेरेक चोलेट ने एक इंटरव्यू में कहा कि रूस अपने ही सैन्य उपकरणों को बडे़ पैमाने पर ध्वस्त करता जा रहा है, इसलिए उसे पहले अपनी ही सैन्य जरूरतों को पूरा करना होगा। रूस की क्षमताओं को देखते हुए वह भविष्य में विश्वसनीय साझीदार नहीं मालूम पड़ता है।
विज्ञापन


विदेश विभाग के उप मंत्री स्तर के अधिकारी चोलेट ने कहा कि बाइडन प्रशासन भारत के साथ काम करने के लिए बेहद उत्सुक है। भले ही भारत अपनी रक्षा क्षमताओं और रक्षा आपूर्तिकर्ताओं की विविधता को कायम रखे। अमेरिका भारत के इन प्रयासों में उसका साझीदार बनना चाहता है। हम इस प्रक्रिया का हिस्सा बनना चाहते हैं। रक्षा के नियम शर्तों को लेकर हम पूरी कोशिश कर रहे हैं, जितनी इतिहास में पहले कभी नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस के सैन्य उपकरण समय-समय पर नाकामी दिखा रहे 
चोलेट ने दावा किया कि रूस की ओर से दिए गए सैन्य उपकरण समय-समय पर नाकामी दिखाते रहे हैं। आने वाले समय में रूस के साथ व्यापार करना और भी मुश्किल होता जाएगा। पिछले 12 हफ्तों में रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों के बाद उसके साथ कोई भी कारोबार करना पहले के मुकाबले और कठिन हो जाएगा। उन्होंने कहा कि रूस के खिलाफ मौजूदा निर्यात नियंत्रण और अहम तकनीकों के आयात को लेकर अक्षमता कुछ सैन्य उपकरणों के कलपुर्जों को हासिल नहीं करने देगी। इससे रूस के साथ कारोबार मुश्किल होता जाएगा। इसलिए रूस अब उतना आकर्षक साझीदार नहीं रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed