{"_id":"676ab527b003375e7e0e15a0","slug":"american-airlines-grounded-all-its-flights-in-the-u-s-due-to-an-unspecified-technical-issue-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"American Airlines: क्रिसमस से पहले हजारों अमेरिकियों को लगा झटका, अमेरिकन एयरलाइंस ने रोकी अपनी सभी उड़ानें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
American Airlines: क्रिसमस से पहले हजारों अमेरिकियों को लगा झटका, अमेरिकन एयरलाइंस ने रोकी अपनी सभी उड़ानें
Tue, 24 Dec 2024 06:50 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Tue, 24 Dec 2024 06:50 PM IST
सार
दुनिया की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी होने का दावा करने वाली अमेरिकन एयरलाइंस ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर हजारों अमेरिकियों को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, एयरलाइंस कंपनी अज्ञात तकनीकी समस्या के कारण अमेरिका में अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दीं है।
विज्ञापन
अमेरिकन एयरलाइंस
- फोटो : X / @AmericanAir
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायटर्स के मुताबिक, अमेरिकन एयरलाइन कंपनी और एक नियामक नोटिस के अनुसार, अमेरिकन एयरलाइंस ने एक अज्ञात तकनीकी समस्या के कारण अमेरिका में अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दीं है। इसकी वजह से क्रिसमस की पहले तमाम जगहों की यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों की यात्रा योजनाएं बाधित हो गईं।
अमेरिका में एयरपोर्ट पर फंसे हजारों यात्री
अमेरिकन एयरलाइन कंपनी की तरफ से अचानक से लिए गए फैसले की वजह से अमेरिका में तमाम एयरपोर्ट पर हजारों यात्री फंस गए हैं। वहीं इसे लेकर सोशल मीडिया पर तमाम यात्रियों की तरफ से प्रतिक्रियाएं भी दी जा रही है। जबकि क्रिसमस पर अपने लोगों के पास जाने के लिए रवाना होने वाले तमाम यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर बोर्डिंग के लिए तैयार खड़े थे हजारों यात्री
रॉयटर्स के अनुसार, कई एयरपोर्ट पर उड़ानों के रद्द होने की घोषणा उस वक्त की गई जब हजारों यात्री बोर्डिंग के लिए तैयार खड़े थे। फिलहाल फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने बताया है कि अमेरिकन एयरलाइंस की सभी फ्लाइट्स अब शुरू हो रही हैं। इसकी वेबसाइट के अनुसार तकनीकी समस्या ठीक करने के बाद अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ानों को मंगलवार तड़के उड़ान भरने की मंजूरी दे दी गई है।
(ये खबर अपडेट की जा रही है)
विज्ञापन
American Airlines grounded all its flights in the U.S. due to an unspecified technical issue, according to the company and a regulatory notice, disrupting the travel plans of thousands of passengers set to fly out for Christmas Eve: Reuters pic.twitter.com/UkZ1ffbgyl
— ANI (@ANI) December 24, 2024विज्ञापन