{"_id":"5abae8114f1c1bc1208b4809","slug":"zuckerberg-to-appear-before-us-senate-committee","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गूगल, फेसबुक और ट्विटर के सीईओ तलब, अमेरिकी सीनेट समिति के सामने होंगे पेश ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
गूगल, फेसबुक और ट्विटर के सीईओ तलब, अमेरिकी सीनेट समिति के सामने होंगे पेश
एजेंसी, वाशिंगटन
Updated Wed, 28 Mar 2018 06:28 AM IST
विज्ञापन
mark zuckerberg
- फोटो : GettyImages
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन की कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका डाटा लीक मामले में एक शक्तिशाली अमेरिकी कांग्रेस समिति ने तीन बड़ी तकनीकी कंपनियों गूगल, फेसबुक और ट्विटर के सीईओ को तलब किया है। आरोप है कि कैंब्रिज एनालिटिका ने अमेरिका के पांच करोड़ नागरिकों के निजी डाटा का दुरुपयोग किया। इसके बाद भारत समेत कई अन्य देशों ने कैंब्रिज एनालिटिका और फेसबुक से जवाब मांगा है।
फेसबुक सीईओ मार्क जुकरबर्ग, गूगल सीईओ सुंदर पिचाई और ट्विटर के सीईओ जैक डोरसी 10 अप्रैल को समिति के चेयरमैन चक्र ग्रैसली के सामने पेश होना होगा। ग्रेसली ने सोमवार को कहा, जुकरबर्ग को कंपनी की भूत और भविष्य की नीतियों पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया गया है। इसमें उपभोक्ताओं के डाटा की निगरानी और सुरक्षा पर बात होगी। यह सुनवाई यूजर के डाटा के संकलन, जमा करने और बांटने के व्यवसायिक मापदंड पर आधारित होगी।
गौर किया जाएगा कि कैसे इस डाटा का दुरुपयोग हो सकता है, गलत तरीके से दूसरों को दिया जा सकता है। साथ ही बात की जाएगा कि उपभोक्ताओं को इन मुश्किलों से बचाने और पारदर्शिता लाने में फेसबुक जैसी कंपनियां कैसे कदम उठा सकती हैं। जैक डोरसी और पिचाई को भी बुलाया गया है ताकि सोशल मीडिया पर डाटा प्राइवेसी के भविष्य पर चर्चा की जा सके।
विज्ञापन
सीनेटर मार्क वार्नर ने भी डाटा सुरक्षा पर तकनीकी कंपनियों से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा, वह फेसबुक, ट्विटर और गूगल की सफलता का जश्न मनाते हैं, लेकिन इन कंपनियों शक्ति के साथ उन्हें कुछ जिम्मेदारियां भी मिली हैं, जिनकी उन्हें जानकारी होनी चाहिए। सीनेटर एडी मर्के ने भी कहा है कि ऐसे कानून की जरूरत है जो कारपोरेट को अमेरिकी लोगों की निजता के अधिकार के दुरुपयोग से रोक सके।

फेडरल ट्रेड कमीशन ने भी जांच शुरू की
मार्क जुकरबर्ग
एफटीसी ने साफ किया है कि उन्होंने कैंब्रिट एनालिटिका लीक मामले में फेसबुक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। कार्यकारी निदेशक टाम पहल ने कहा, फेसबुक की निजता से जुड़ी चिंता को हम गंभीरता से लेते हैं। हम यूजर की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।
फेडरल इलेक्शन कमीशन से जांच की मांग
अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल ने एफईसी से जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि कमीशन जांच करे कि डाटा लीक मामले में कहीं चुनावी एक्ट का उल्लंघन तो नहीं हुआ है।
व्हिसल ब्लोवर से होगी पूछताछ
फेसबुक स्कैंडल का खुलासा करने वाले कैंब्रिज एनालिटिका के पूर्व कर्मचारी क्रिस्टोफर वाइली ब्रिटेन के संसद सदस्यों के सामने पेश होगा। कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस डाटा का इस्तेमाल ब्रेग्जिट के लिए हुए मतदान के दौरान वोटरों को प्रभावित करने में भी हुआ था।
फरहान अख्तर ने छोड़ा फेसबुक
बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने मंगलवार को ट्वीट किया कि उन्होंने अपना फेसबुक अकाउंट बंद कर दिया है। हालांकि उन्होंने इसका कारण नहीं बताया है।