फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   zika vrius get lethal

जीका वायरस हुआ जानलेवा, तीन की मौत

Sun, 07 Feb 2016 02:40 AM IST
Updated Sun, 07 Feb 2016 02:40 AM IST
विज्ञापन
zika vrius get  lethal

दुनिया के कम से कम 22 देशों में पांव पसार चुके खतरनाक जीका वायरस का कहर अब दिखना शुरू हो गया है। पहली बार जीका से तीन लोगों के मरने की खबरें हैं। उत्तर और दक्षिण अमेरिकी देशों में खौफ का सबब बन चुके जीका से कोलंबिया में तीन लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन


वहीं, संयुक्त राष्ट्र ने जीका वायरस से प्रभावित देशों में बच्चों में पैदाइशी अपंगता से बचने के लिए गर्भधारण न करने की सलाह दी है।

शुक्रवार को कोलंबिया के नेशनल हेल्थ इंस्टीट्यूट (आईएनएस) ने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने पहली बार खतरनाक जीका वायरस से मौत होने की पुष्टि की। अभी तक माना जा रहा था कि जीका वायरस सिर्फ गर्भ में पल रहे बच्चे के दिमाग को नुकसान पहुंचाता है।
विज्ञापन

गुल्लन बर्रे सिंड्रोम नामक दुर्लभ बीमारी

zika vrius get  lethal

उन्होंने बताया कि जीका वायरस के संपर्क में आने के बाद मरीज गुल्लन बर्रे सिंड्रोम नामक दुर्लभ मानसिक बीमारी की चपेट में आ गए। इस मानसिक बीमारी से तंत्रिका तंत्र बुरी तरह प्रभावित हो जाता है।

इसकी वजह से कभी-कभार लोग लकवा के भी शिकार हो जाते हैं और उनकी जान तक चली जाती है। आईएनएस की डायरेक्टर मार्था लुसिया ओसपिना ने चेताया है कि जीका वायरस से मौत होने के और भी मामले सामने आने वाले हैं। इस बात को दुनिया मान रही है कि जीका वायरस बेहद घातक हो सकता है।

हालांकि इससे मरने वालों की संख्या ज्यादा नहीं है, लेकिन यह बेहद खतरनाक है। होंडुरस देश ने तो जीका वायरस के मामले सामने आने पर आपातकाल की घोषण भी कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed