फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Yoga boom in the world from New York to Sydney

न्यूयॉर्क से सिडनी तक पूरे विश्व में योग की धूम

Wed, 22 Jun 2016 02:33 AM IST
एजेंसी/ संयुक्त राष्ट्र
एजेंसी/ संयुक्त राष्ट्र Updated Wed, 22 Jun 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
Yoga boom in the world from New York to Sydney
दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर दुनिया भर में योग की धूम रही। टाइम्स स्क्वायर न्यूयॉर्क से लेकर सिडनी और यूरोपीय यूनियन समेत कई देशों में योग को लोगों ने एक महोत्सव की तरह मनाया। इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने कहा कि योग का संदेश ‘सद्भावना को बढ़ावा देना’ है। उन्होंने सभी देशों के नागरिकों से कहा कि वे नस्ल, आस्था, लैंगिक पहचान से ऊपर उठकर एकता का संकल्प लें।
विज्ञापन


इस अवसर पर मून ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मैं सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं तथा सब के साथ एकता का संकल्प लें। इस दिन और हर दिन को समान मानव परिवार के सदस्य के तौर पर मनाएं।
विज्ञापन


वरिष्ठ राजनयिक और म्यांमार मामले पर मून के विशेष सलाहकार विजय नांबियार ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव का योग दिवस पर संदेश पढ़ा। यहां योग कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे आध्यात्मिक गुरु सदगुुरु जग्गी वासुदेव ने कहा है कि योग अब भारत का ही नहीं रहा। यह तो अब पूरी दुनिया के लिए भारत का तोहफा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर ब्रुसेल्स में आर्ट ऑफ लिविंग के श्री श्री रविशंकर ने यूरोपीय यूनियन की संसद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग का सर्वोच्च लक्ष्य है पूरी दुनिया को एक परिवार बनाना।

रविशंकर ने कहा कि ‘आज मुझे अत्यंत खुशी हो रही है कि यूरोप के मध्य में स्थित यूरोपीय संसद में 48 देशों के प्रतिनिधि योग के जरिये अपने जीवन को स्वस्थ और सुखी रखने का संकल्प ले रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं है, यह जीवन को लयबद्ध करता है और स्वयं से साक्षात्कार करवाता है।इसके अलावा योग का कार्यक्रम नेपाल अफगानिस्तान सहित कई देशों में मनाया गया।

चीन में दिखी योग-ताई ची की जुगलबंदी

Yoga boom in the world from New York to Sydney

चीन में दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विभिन्न योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यहां भारतीय दूतावास ने सरकार संचालित पीपल्स एसोसिएशन फॉर फ्रेंडशिप विद फॉरेन कंट्रीज (सीपीएएफएफसी) के सहयोग से कई स्थानों पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया।

चीन के प्रतिष्ठित ग्रेट वॉल पर बडे़ समूह में लोगों ने योग और प्राचीन चीनी मार्शल आर्ट ताइ-ची की जुगलबंदी की। कार्यक्रम में भारतीय दूतावास के सांस्कृतिक सलाहकार वीके थेक्कट और चार योग शिक्षक मौजूद थे। इससे पहले चीन यात्रा पर गए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी सेंट्रल बीजिंग के एक होटल में चल रहे कुंडलीनी योग में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed