{"_id":"57dcbe2e4f1c1bf504d48de9","slug":"would-label-china-as-currency-manipulator","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन को मुद्रा विनिमय दर में हेरफेर करने वाला देश करेंगे घोषित: ट्रंप","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
चीन को मुद्रा विनिमय दर में हेरफेर करने वाला देश करेंगे घोषित: ट्रंप
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Sat, 17 Sep 2016 10:43 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है यदि उन्हें राष्ट्रपति चुना जाता है तो वह चीन को मुद्रा विनिमय दर में हेरफेर करने वाला देश घोषित करेंगे और उसके खिलाफ ड्यूटी लगाएंगे। ट्रंप ने कहा कि ऐसा तब तक किया जाएगा जब तक कि चीन अवैध व्यापारिक गतिविधियों को बंद नहीं कर देता है।
विज्ञापन
ट्रंप ने आर्थिक नीतियां के बारे में अपने एक अहम भाषण में कहा, ‘यदि चीन अपनी अवैध गतिविधियों को बंद नहीं करता है, अमेरिकी व्यापार से जुड़े खुफिया जानकारी और बौद्धिक संपदा अधिकारों की चोरी नहीं रोकता है, तो मैं उसके खिलाफ तब तक काउंटरवेलिंग ड्यूटी लागू रखूंगा जब तक वह ऐसा करना बंद नहीं करता है।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बौद्धिक संपदा अधिकारों से जुड़े नियमों को ही लागू करने मात्र से अमेरिका में लाखों नए रोजगार पैदा किए जा सकेंगे। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद वह अपने वित्त मंत्री से कहेंगे कि वह चीन को मुद्रा विनिमय दर में सांठगांठ करने वाला देश घोषित करें।
विज्ञापन