{"_id":"5b975914867a557ed0491201","slug":"world-trade-center-america-17th-anniversary-important-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमेरिका 9\/11 बरसी: 17 साल बाद गुजरी मेट्रो, आतंकी हमले के पल-पल की है गवाह","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका 9/11 बरसी: 17 साल बाद गुजरी मेट्रो, आतंकी हमले के पल-पल की है गवाह
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
World Trade Center
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमले को मंगलवार को 17 साल पूरे हो गए। अमेरिका में एक के बाद एक पांच जगहों पर जिस तरह से आतंकियों ने तबाही की कहानी लिखी थी उसे सोचकर आज भी दुनिया थर्रा जाती है। आंतकी ओसामा बिन लादेन की साजिश के तहत अलकायदा आतंकी संगठन की तबाही का मंजर आज भी अमेरिका की दर्रो-दिवार पर मौजूद है। 17 साल बीत जाने के बाद भी न तो अमेरिका उस हमले को भूल सका है और न दुनिया ही इसे भूल सकी है।
9/11 आतंकी हमला
दोनों टॉवरों का मलवा इसी स्टेशन पर गिरा था
जब आतंकी हमला अमेरिका में हुआ और वहां चारों ओर त्राहि-त्राहि मची हुई थी। तब ट्वीन टावरों का मलवा धू-धू कर इसी सबवे पर गिर रहा था और फिर ये भी पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। इस स्टेशन के निर्माण में करीब तीन साल का समय लगा। जबकि इसपर पड़े ट्विन टावर के मलबे को हटाने और इसकी दुबारा खुदाई में 14 साल लगे। ट्विन टॉवर्स गिरने से 1200 फीट ट्रैक भी तबाह हो गया था।

wtc-1
बनने में तीन साल और मलबा हटने में लग गए 14 साल
इसे दुबारा शुरू करने में अभी तक 1300 करोड़ रुपए खर्च किया गया है। 2001 में अलकायदा आतंकियों ने हमले के लिए 4 विमान हाईजैक किए थे। उनमें से दो विमान ट्विन टावर्स से टकरा दिए थे।
चौंकाने वाली बात यह है कि 9/11 के हमले के 17 साल बीत जाने के बाद भी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी। हमले में करीब 2,753 लोग मारे गए थे जिसमें 1,642 लोगों की ही पहचान हो सकी थी। अब भी 1,111 की पहचान नहीं हो सकी है।

वह 11 सिंतबर 2001 की सुबह थी सभी अपने काम को जा रहे थे कि तभी अमेरिका में बड़े आतंकी हमले की खबर आई और पूरी दुनिया सन्न रह गई थी। इस हमले में दुनिया भर के 90 से ज्यादा देशों के लोगों की जान गई थी यही नही इंसानियत को हिला देने वाली इस घटना में कुल 2,996 लोग मारे गए थे जबकि 6 हजार से अधिक लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
wtc-1
यह एक बहुत बड़ा आतंकी हमला था जिसे अमेरिका के साथ साथ दुनिया के बाकी देश भी अभी तक नहीं भुला पाए हैं। इस हमले में अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से दो विमानों को टकरा दिया गया था। दरअसल 19 आतंकवादियों ने दो अमेरिकन विमानों अमेरिकन 11 और यूनाइटेड एयरलाइंस फ्लाइट 175 को हाईजैक कर लिया था। बाद में इन्हें वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की बिल्डिंग से टकरा दिया गया