फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   World responsible for killing jamal Khashoggi said donald Trump

ट्रंप का अजीबोगरीब बयान, खशोगी की हत्या के लिए दुनिया को ठहराया जिम्मेदार

Fri, 23 Nov 2018 11:58 AM IST
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Updated Fri, 23 Nov 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
World responsible for killing jamal Khashoggi said donald Trump

पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के लिए सऊदी अरब के शाही परिवार को जिम्मेदार ठहराने के मामले में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘‘इसके लिए संभवत: दुनिया को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए क्योंकि दुनिया बहुत ही खराब हो गई है। दुनिया बहुत, बहुत खराब जगह है।’’ सऊदी अरब के शाह सलमान और वली अहद मोहम्मद बिन-सलमान द्वारा खशोगी की हत्या में कोई हाथ नहीं होने की बात कहे जाने के बाद ट्रंप ने कहा कि वह इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते हैं कि अमेरिकी खुफिया विभाग इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या का आदेश सऊदी अरब के वली अहद ने दिया।

विज्ञापन


अमेरिकी कांग्रेस और अन्य देशों के शीर्ष पदाधिकारी ट्रंप पर लगातार मानवाधिकारों के उल्लंघन को नजरअंदाज करने और आर्थिक कारणों से सऊदी अरब के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा रहे हैं। ट्रंप ने इस सप्ताह कहा कि वह इस्तांबुल स्थित सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में वाशिंगटन पोस्ट के पत्रकार जमाल खशोगी की दो अक्टूबर को हुई हत्या के संबंध में वह सऊदी अरब के वली अहद मोहम्मद बिन सलमान के लिये कोई कठोर दंड तय नहीं करेंगे।
विज्ञापन


थैंक्स गिविंग के लिए सैनिकों के साथ फोन पर बातचीत करने के बाद ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरी नीति बहुत सरल है..अमेरिका पहले, अमेरिका को फिर से महान बनाना और मैं यही कर रहा हूं।’’ ट्रंप ने कहा कि वली अहद और उनके पिता शाह सलमान का कहना है कि उन्होंने यह काम नहीं किया है। उन्होंने कहा, ‘‘यह बेहद खराब है। आपकी तुलना में मैं इसे ज्यादा नापसंद करता हूं। लेकिन तथ्य यह है कि.... वे बहुत धन सृजन करते हैं, अपनी खरीदी के कारण वे बहुत नौकरियां पैदा करते हैं, वे कच्चे तेल की कीमत कम रखते हैं।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले से जुड़े एक अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, अमेरिकी खु्फिया एजेंसियां इस निष्कर्ष पर पहुंची हैं कि वली अहद ने तुर्की स्थित सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास के भीतर खशोगी की हत्या का आदेश दिया था। अधिकारी को इस संबंध में मीडिया से बातचीत करने की अनुमति नहीं है, इसलिए उसने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर यह जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed