फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Work in america to shut down next week as well president donald trump

अगले सप्ताह भी ठप रहेगा अमेरिकी सरकार का कामकाज

Fri, 28 Dec 2018 10:49 AM IST
Shani Mishra एएफपी, वाशिंगटन
एएफपी, वाशिंगटन Published by: Shani Mishra Updated Fri, 28 Dec 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
Work in america to shut down next week as well president donald trump
अमेरिका शटडाउन - फोटो : self

अमेरिकी सरकार का कामकाज अगले सप्ताह भी ठप रहेगा। सांसद अमेरिका-मेक्सिको सीमा दीवार के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मांग को लेकर पैदा हुए गतिरोध को बृहस्पतिवार को भी हल करने में विफल रहे जिसके बाद यह संकट और गहरा गया है।

विज्ञापन


क्रिसमस की आधिकारिक छुट्टी के बाद कुछ मिनट के लिए बुलाई गई सीनेट की बैठक में अगले बुधवार को बजट पर चर्चा करने का फैसला किया गया। यह रिपब्लिकन के नियंत्रण वाली कांग्रेस का आखिरी दिन होगा। इसके साथ ही सरकार का कामकाज 12 दिन तक ठप रहना तय लग रहा है।
विज्ञापन


डेमोक्रैट्स ने ट्रंप की सीमा पर दीवार बनाने की परियोजना के लिए पांच अरब डॉलर देने से इनकार कर दिया है और राष्ट्रपति इस बात जोर दे रहे हैं कि जब तक उन्हें धन नहीं मिलेगा तब तक वह सरकार को बजट नहीं देंगे। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता सारा सैंडर्स ने डेमोक्रैट्स पर अमेरिकी नागरिकों के बजाय अवैध शरणार्थियों की रक्षा करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ट्रंप उस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे जिसमें हमारी देश की सुरक्षा को प्राथमिकता नहीं दी जाएगी। इस संकट के चलते करीब 800,000 संघीय कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है। ट्रंप ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर एक बार फिर डेमोक्रैट्स पर आरोप लगाया कि वे अवैध शरणार्थियों, खुली दक्षिणी सीमा और वहां से होने वाले अपराध को बढ़ावा देना चाहते हैं। 

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि मादक पदार्थ, मानव तस्करी, हमारे देश में आ रहे गिरोह के सदस्यों और आपराधियों को रोकने की जरुरत है।‘‘ वह दीवार बनाने में डेमोक्रैट सांसदों द्वारा बाधा डालने पर भी उन पर जमकर बरसे। उनकी रिपब्लिकन पार्टी समेत विरोधियों ने राष्ट्रपति पर राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए अवैध शरणार्थियों से खतरे को बढ़ा चढ़ाकर पेश करने का आरोप लगाया। 


एक वरिष्ठ डेमोक्रैट सीनेटर ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने दीवार बनाने के लिए पांच अरब डॉलर की बेहूदी मांग को लेकर हमारी सरकार को बंधक बना लिया है। यह दीवार बेकार और अप्रभावी साबित होगी। गौरतलब है कि अमेरिका में बजट को लेकर मोलभाव में सरकार का कामकाज आंशिक रूप से ठप करना कोई असामान्य हथियार नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed