{"_id":"57e2be574f1c1b8341a84049","slug":"won-t-restrain-nuclear-programme-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ने कहा, कम करो परमाणु हथियार, पाक बोला- नहीं करेंगे","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका ने कहा, कम करो परमाणु हथियार, पाक बोला- नहीं करेंगे
एजेंसी/ न्यूयॉर्क
Updated Wed, 21 Sep 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने बुधवार को दावा किया है कि उसके परमाणु कार्यक्रम को सीमित नहीं किया जा सकता है। दुनिया को सबसे पहले भारत के परमाणु क्रियाकलापों पर रोक लगाना चाहिए। अमेरिका की ओर से पाकिस्तान को परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने की नसीहत देने के एक दिन बाद यह बयान सामने आया है।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से देश के परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने को कहा था।
विज्ञापन
हालांकि केरी को यह बता दिया गया था कि वह पाकिस्तान से जिस तरह की उम्मीद करते हैं, भारत को भी उसको लागू करना चाहिए। न्यूयॉर्क में मलीहा ने पाकिस्तानी विदेश सचिव एजाज चौधरी के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम को सीमित नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन