फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Won’t act if students hold Osama event: Princeton University President

वेंकैया को अमेरिकी यूनिवर्सिटी का जवाब, हम मनाने देंगे लादेन का शहीदी दिवस

Thu, 17 Mar 2016 03:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 17 Mar 2016 03:33 PM IST
विज्ञापन
Won’t act if students hold Osama event: Princeton University President
ओसामा बिन लादेन का शहादत दिवस मनाने पर छात्रों पर नहीं होगी कार्रवाई - फोटो : Reuters

भले ही भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू यह बयान देकर सवाल उठाया था कि क्या अमेरिका की कोई यूनिवर्सिटी ओसामा बिन लादेन की पुण्य तिथि मनाने की इजाजत देगी। अब इसका जवाब अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष ने दिया है। अमेरिका की प्रिंसटन यूनिवसिर्टी के अध्यक्ष क्रिस्टोफर एल आईएगरबर ने दिया है कि अगर हमारे यूनिवर्सिटी में ऐसा आयोजन होता है तो हम ऐसे आयोजन को बर्दाश्त करना होगा और चाहिए। लोग इस तरह के बयानों को लेकर अपना गुस्सा जाहिर कर सकते हैं। 

विज्ञापन



इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक  उन्होंने कहा कि प्रिसंटन यूनिवर्सिटी लोगों के मूलभूत अधिकारों को समझती हैं और ऐसे भाषणों को बर्दाश्त कर सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसे भाषणों को आप अनुशासनात्‍मक कार्रवाई करके नहीं रोक सकते हैं। क्रिस्फोटर ने बताया कि प्रिंसटन यूनि‌वर्सिटी अमेरिका के आठ ईव लीग एजुकेशनल संस्‍थानों में से एक है। प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से 41 नोबेल पुरस्कार विजेता पढ़ाई कर चुके हैं। पिछले साल अर्थशास्‍त्री ऑग्स डीटन और भौतिकशास्त्री ऑर्थर मैकडोनॉल्ड ने नोबेल पुरस्कार जीता है।
विज्ञापन


आपको बताते चले कि पिछले महीने अमेरिका के राजनायिक रिचर्ड वर्मा ने 'फ्री स्पीच' का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि 'फ्री स्पीच' भारत और अमेरिका के लोकतंत्र में एक हॉलमार्क की तरह है। पर बाद में लोकसभा में वैंकेया नायडू ने बिना किसी का नाम लिए कहा था ‌कि अगर अमेरिकी की किसी यूनिवर्सिटी में अगर ओसामा बिन लादेन का शहादत दिवस मनाया जाए तो अमेरिका क्या इसे बर्दाश्त करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैंकेया नायडू के इस बयान पर टिप्पणी करते हुए क्रिस्टोफर ने कहा कि 'अगर हमारी यूनिवर्सिटी में ऐसा आयोजन होता तो ऐसे आयोजन की अनुमति देते और ऐसा आयोजन करने वाले छात्रों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed