{"_id":"594a8bcb4f1c1b30048b48a3","slug":"women-will-be-seen-in-the-swimming-suit-with-donald-trump-face-on-the-beach","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब समुद्र तट पर ट्रंप के चेहरे वाले स्वीमिंग सूट में नजर आएंगी महिलाएं","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अब समुद्र तट पर ट्रंप के चेहरे वाले स्वीमिंग सूट में नजर आएंगी महिलाएं
एजेंसी/ लॉस एंजेलिस
Updated Wed, 21 Jun 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
ट्रंप के चेहरे वाले स्वीमिंग सूट
- फोटो : Harper's Bazaar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में कपड़ा बनाने वाली एक कंपनी ने महिला तैराकों के लिए अजीबोगरीब स्वीमिंग सूट तैयार किया है। इस पोशाक में महिलाएं जब समुद्र तट पर जाएंगी तो उन्हें देखकर हर कोई भी हंस पड़ेगा। कंपनी का मकसद भी यही है। दरअसल, कैलिफोर्निया स्थित ‘बिलवेड शर्ट्स’ कंपनी ने स्वीमिंग सूट पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘भौचक्के’ चेहरे वाली तस्वीर छापी है। इसकी कीमत लगभग तीन हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
कंपनी ने इस सूट की तस्वीर जैसे ही ग्राहकों के साथ शेयर की तुरंत इंटरनेट पर वायरल होने लगी। कंपनी का दावा है कि यह सूट आपके शरीर के आकार को निखारता है और इसका मकसद सबको खुश करना है। ‘बिलवेड शर्ट्स’ ने इससे पहले ‘हेयरी चेस्ट’ स्वीमिंग सूट की बिक्री शुरू की थी, जो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड करता रहा है। इस सूट को देखने पर किसी ऐसे पुरुष को देखने का आभास होता है, जिस के सीने पर बहुत बाल हैं।
विज्ञापन