फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Women involvement in government reduces corruption says Study

सरकार में महिलाओं के शामिल होने से भ्रष्टाचार में आती है कमी

Sun, 17 Jun 2018 02:45 PM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Updated Sun, 17 Jun 2018 02:45 PM IST
विज्ञापन
Women involvement in government reduces corruption says Study

ऐसी सरकारों में भ्रष्टाचार कम होता है जहां सांसदों का एक बड़ा हिस्सा महिलाएं हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि एक सांसद के रूप में महिलाओं की भागीदारी भ्रष्टाचार को रोकने में सहायक होती है।

विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने भारतीय मूल समेत 125 से अधिक देशों के आंकड़ों का विश्लेषण किया। ‘जर्नल ऑफ इकोनॉमिक बिहेवियर एंड ऑर्गनाइजेशन’ नामक पत्रिका में प्रकाशित एक शोध में पाया गया है कि स्थानीय राजनीति में महिला प्रतिनिधित्व कई महत्वपूर्ण है। यूरोप में स्थानीय स्तर की राजनीति में महिलाओं के अधिक प्रतिनिधित्व के कारण क्षेत्रों में भ्रष्टाचार कम रहता है। 
विज्ञापन


अमेरिका के वर्जीनिया टेक में इकोनॉमिक प्रोफेसर सुदीपा सरंगी ने कहा कि यह शोध महिलाओं के सशक्तिकरण के महत्व, नेतृत्व की भूमिकाओं में उनकी उपस्थिति और सरकार में उनके प्रतिनिधित्व को दर्शाता है। अमेरिका के ली मोएन कॉलेज अमेरिका शोधकर्ता चंदन झा सहित अन्य शोधकर्ताओं ने अनुमान लगाया कि महिलाओँ की नीतियां व नियम से भ्रष्टाचार पर असर पड़ सकता है। क्योंकि वे पुरुषों से अलग नीतियों का चुनाव करती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शोध से पता चलता है कि महिला राजनेता ऐसी नीतियां चुनती हैं जो महिलाओं, बच्चों और परिवार के कल्याण के हित से अधिक से अधिक जुड़ी रहती हैं। शोध में यह भी पाया गया है कि व्यवसाय के क्षेत्र में भी महिलाओं की संख्या अधिक होना भ्रष्टाचार के आंकड़े को कम करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed