फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Women in Politics can make India Corruption Free: Report

सरकार में महिलाओं के शामिल होने से भ्रष्टाचार में आएगी कमी: रिपोर्ट

Sun, 17 Jun 2018 05:55 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 17 Jun 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
Women in Politics can make India Corruption Free: Report

ऐसी सरकारों में भ्रष्टाचार कम होता है जहां सांसदों का एक बड़ा हिस्सा महिलाएं हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि एक सांसद के रूप में महिलाओं की भागीदारी भ्रष्टाचार को रोकने में सहायक हो सकती है। वैज्ञानिकों ने भारतीय मूल समेत 125 से अधिक देशों के आंकड़ों का विश्लेषण किया। ‘जर्नल ऑफ इकोनॉमिक बिहेवियर एंड ऑर्गनाइजेशन’ नामक पत्रिका में प्रकाशित एक शोध में पाया गया है कि स्थानीय राजनीति में महिला प्रतिनिधित्व भी महत्वपूर्ण है। 

विज्ञापन


यूरोप में स्थानीय स्तर की राजनीति में महिलाओं के अधिक प्रतिनिधित्व के कारण क्षेत्रों में भ्रष्टाचार कम रहता है। अमेरिका के वर्जीनिया टेक में इकोनॉमिक प्रोफेसर सुदीपा सरंगी ने कहा कि यह शोध महिलाओं के सशक्तिकरण के महत्व, नेतृत्व की भूमिकाओं में उनकी उपस्थिति और सरकार में उनके प्रतिनिधित्व को दर्शाता है। 
विज्ञापन


अमेरिका के ली मोएन कॉलेज के शोधकर्ता चंदन झा सहित अन्य शोधकर्ताओं ने अनुमान लगाया कि महिलाओं की नीतियां व नियम से भ्रष्टाचार पर असर पड़ता है, क्योंकि वह पुरुषों से अलग नीतियों का चुनाव करती हैं। पहले किए गए शोध से पता चलता है कि महिला राजनेता ऐसी नीतियों का चुनाव करती हैं जो महिलाओं, बच्चों और परिवार के कल्याण के हित से जुड़ी हुई होती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed