{"_id":"58e73fc34f1c1bdc315b78f7","slug":"woman-get-falls-from-bridge-while-she-was-taking-selfie-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"730 फीट ऊंचा पुल, सेल्फी के चक्कर में नीचे गिरी महिला और फिर...","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
730 फीट ऊंचा पुल, सेल्फी के चक्कर में नीचे गिरी महिला और फिर...
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Fri, 07 Apr 2017 01:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतरनाक सेल्फी लेने के चक्कर में एक महिला करीब 730 फीट ऊंचे पुल से नीचे आ गिरी। ये पुल अमेरिका के सबसे ऊंचे पुलों में से एक है। दरअसल, महिला इस पुल पर चढ़कर एक बिल्कुल अलग सेल्फी लेना चाहती थी, लेकिन 60 फीट की ऊंचाई पर आकर उसका बैलेंस बिगड़ गया और वो नीचे आ गिरी।
विज्ञापन
हालांकि, उसकी जान बच गई है, लेकिन उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला की दोस्त पॉल गोनचॉर्क ने बताया कि उसके हाथ में गहरी चोट आई है जबकि उसकी कई हड्डियां भी टूट गई हैं। इतना ही नहीं उसे सर्जरी की जरूरत भी पड़ी है।
विज्ञापन
कैलिफोर्निया की पुलिस ने महिला के साथ हुए इस वाक्या को फेसबुक पर शेयर किया है। पुलिस ने लोगों को आगाह किया कि सेल्फी लेने के चक्कर में क्या हालात हो सकते हैं, इसके बारे में बार जान लें।महिला का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि वो अपने दोस्तों के साथ घूमने निकली थी।
विज्ञापन
यहां पुल के पास जाना गैर-कानूनी होता है, लेकिन महिला और उसके दोस्तों ने नियम की अनदेखी की और वे पुल पर चढ़ने लगी। बता दें कि ये पुल अपनी ऊंचाई के लिए जाना जाता है, पर इसे सोशल मीडिया की नजर से देखा जाए तो ये एक खतरनाक जगह है। पुलिस ने मौके पर नाकाबंदी कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।