फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Will men and machines merge

इंसानी दिमाग में लगेगी चिप !

Fri, 22 Feb 2013 03:06 PM IST
Updated Fri, 22 Feb 2013 03:06 PM IST
विज्ञापन
Will men and machines merge

क्या एक दिन ऐसा भी आएगा जब दिमाग में प्रत्यारोपित किए गए चिप की बदौलत इंसान सीधे संपूर्ण मानव ज्ञान का उपयोग करने में सक्षम हो पाएगा?

विज्ञापन


आपको शायद ये बात मजाक लगे, शायद सोच से परे भी, लेकिन अमेरिकी लेखक और आविष्कारक रे कुरुजविल का मानना है कि ऐसा भविष्य में जरुर संभव होगा।

हाल ही में सैनफ्रांसिस्को में हुए एक सम्मेलन में रेकुरुजविल ने बीबीसी फ्यूचर को बताया कि किस तरह से भविष्य में महत्वपूर्ण बदलाव जन्म लेंगे और इंसानों व समाज पर इनका क्या असर होगा। ये परिवर्तन मानव इतिहास का सबसे बड़ा परिवर्तन होगा।
विज्ञापन


रे कुरुजविल का तर्क है कि कंप्यूटर की ताकत आज जिस तरह से बढ़ गई है, उस देखते हुए कहा जा सकता है कि 2029 में मशीनें इंसानों की तरह ही स्मार्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिप को तंत्रिका तंत्र से जोड़ कर हम मानव को और स्मार्ट बनाया जा सकता हैं। ये कुछ कुछ वैसा ही होगा जिस तरह से आज हम वर्चुअल रिएलटी गेम का इस्तेमाल करते हैं, ये भी कुछ उसी तरह से संभव होगा। इसके बाद इंसान की सोच का दायरा भी काफी बड़ा हो जाएगा।

भविष्य की सोच

रे कुरुजविल कहते हैं कि सूचना प्रौद्योगिकी जिस तरह से बढ़ रही है। दशक पहले जितना कंप्यूटर इस्तेमाल में आता था, उसकी तुलना में आज हम दोगुनी तेजी़ से कंप्यूटर की ताकत का इस्तेमाल करते हैं। भविष्य में इसकी ताकत और इस्तेमाल लगातार बढ़ता जाएगा।


लेकिन वो स्थितियां कैसी होंगी? इस सवाल पर वो कहते हैं कि लोग नए तरीकों से प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने लगेंगे और अपनी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए इन शक्तिशाली उपकरणों का इस्तेमाल करने लगेंगे।

चिप को मस्तिष्क में लगाने के बाद कई रोगों का निदान किया जा सकता है। जैसे पार्किंन्सन ले पीड़ित रोगियों के आलावा बधिर लोगों को भी सक्षम बनाया जा सकता है।

तो क्या आप तैयार हैं भविष्य के ऐसे इंसान के लिए जो हर चीज इंसान से बेहतर सोचेगा और शायद करेगा भी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed