फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   wikipedia bans american computers for ten days

अमेरिकी कंप्यूटरों पर विकीपीडिया का प्रतिबंध

Sat, 26 Jul 2014 09:07 AM IST
Updated Sat, 26 Jul 2014 09:07 AM IST
विज्ञापन
wikipedia bans american computers for ten days

विकीपीडिया ने अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा के कंप्यूटरों से बार बार हो रहे नुकसान पहुंचाने वाले संपादन के कारण इन पर प्रतिबंध लगा दिया है। विकीपीडिया ने यह प्रतिबंध दस दिनों के लिए लगाया है।

विज्ञापन


विकीपीडिया के मुताबिक प्रतिनिधि सभा के कंप्यूटरों से अमेरिकी राजनेताओं, व्यवसायों और जॉन एफ केनेडी जैसे नेताओं के विकीपीडिया पन्नों पर गलत जानकारियां भरी जा रही हैं।
विज्ञापन


मसलन अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री डोनाल्ड रम्सफेल्ड की बायोग्राफी में की गई एक एंट्री में उन्हें ''एलियन लिजार्ड'' यानी ''अंतरिक्ष से आया गिरगिट'' बताया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिनिधि सभा में काम कर रहे एक स्टाफ का कहना है कि ''एक या दो लोगों की गलती'' की सजा उन सभी को मिल रही है।

इससे पहले भी लग चुका है प्रतिबंध

wikipedia bans american computers for ten days

प्रतिनिधि सभा के आईपी एड्रेस वाले कंप्यूटरों को पहले भी ऐसे संपादनों के कारण प्रतिबंधित किया जा चुका है। नए प्रतिबंध तब लगाए गए जब एक ट्विटर अकाउंट ने हर संपादन को ट्वीट करना शुरू कर दिया।

कई खतरनाक संपादनों में केनेडी की हत्या का मसला भी अहम था जिसमें संपादित करते हुए ये लिख दिया गया था कि केनेडी के हत्यारे ली हार्वे ओसवाल्ड, फिदेल कास्त्रो के प्रशासन के इशारे पर काम कर रहे थे।

विकीपीडिया के संस्थापक जिम्मी वेल्स ने बीबीसी को बताया कि यह घटना उनके लिए नई नहीं है क्योंकि ''ऐसी छेडछाड होती रहती है और ऐसी कोशिशें आगे भी होती रहेंगी।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed