फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   WikiLeaks emails : PM Modi's Silicon Valley visit

विकीलिक्स ई-मेल से पीएम मोदी की सिलिकॉन वैली यात्रा को सफल बनाने का खुलासा

Wed, 12 Oct 2016 12:28 AM IST
एजेंसी/वाशिंगटन
एजेंसी/वाशिंगटन Updated Wed, 12 Oct 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
WikiLeaks emails : PM Modi's Silicon Valley visit
विकीलीक्स की ओर से जारी क्लिंटन कैंपेन के अध्यक्ष जॉन पोडेस्टा के ई-मेल की ताजा खेप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2015 की सिलीकॉन वैली की यात्रा की सफलता सुनिश्चित करने के लिए ओबामा प्रशासन की योजना पर रोशनी डालती है।
विज्ञापन


मोदी की सिलीकॉन वैली यात्रा के डेढ़ माह से भी ज्यादा समय पहले अमेरिकी विदेश उपमंत्री एवं दक्षिण एवं मध्य एशिया की प्रभारी निशा देसाई बिस्वाल ने जॉन पोडेस्टा को 12 अगस्त को ई-मेल संदेश भेजा था। उन्होंने पोडेस्टा से मोदी की सिलीकॉन यात्रा को सफल बनाने के लिए उनसे सलाह मांगी थी।
विज्ञापन


तब तक पोडेस्टा ‘क्लिंटन कैंपेन’ में शामिल हो चुके थे। निशा ने इस ई-मेल संदेश में यह भी जानना चाहा था कि क्या पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन स्टैनफोर्ड में पर्यावरणोन्मुखी ऊर्जा कार्यक्रम मोदी के साथ सह-प्रायोजन कर सकते हैं। विदेश मंत्रालय ने इस ई-मेल को सत्यापित नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिलिकॉन वैली दौरे के लिए भारत सरकार को दो थीम पर बेहद रुचि

WikiLeaks emails : PM Modi's Silicon Valley visit

पोडेस्टा को ई-मेल संदेश में निशा ने कहा कि सिलिकॉन वैली दौरे के लिए भारत सरकार को दो थीम पर बेहद रुचि है। निशा ने कहा कि पहला डिजिटल इकॉनोमी है। यहां फोकस गूगल के दौरे और भारत में गूगल के जबरदस्त निवेश की कुछ घोषणाओं पर होगी। 

निशा ने कहा, ‘दूसरा फोकस पर्यावरणोन्मुखी ऊर्जा पर है। यहां, भारतीय टेस्ला जाना चाहते हैं और सौर के लिए अपनी बैटरी भंडारण प्रणाली पर केन्द्रित भारत के साथ टेस्ला भागीदारी या उद्यम पर होगा।’ उन्होंने कहा, ‘दूसरा प्रमुख प्रयास स्टैनफोर्ड के साथ पर्यावरणोन्मुखी ऊर्जा राउंड टेबल के इर्दगिर्द है और वाणिज्य (विभाग) इस पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed