फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   why Donald trump's wife will not be moving to the white house?

ट्रंप की पत्नी नहीं जाएंगी व्हाइट हाउस, जानें क्यों?

Tue, 22 Nov 2016 03:11 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Tue, 22 Nov 2016 03:11 PM IST
विज्ञापन
why Donald trump's wife will not be moving to the white house?

अमरीका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप जब जनवरी में व्हाइट हाउस में रहने के लिए आएंगे तो उनके साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और बेटे बैरन ट्रंप नहीं होंगे।

विज्ञापन

ट्रंप परिवार के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा, "बैरन ट्रंप अभी अपना स्कूल पूरा कर रहे हैं। वो क्लास बीच में छोड़कर दूसरे स्कूल में शिफ्ट नहीं हो सकते। इसलिए फिलहाल मेलानिया और वो न्यूयॉर्क में ट्रंप टॉवर में ही रहेंगे।"
विज्ञापन


इस बात पर अमरीका में बहस छिड़ गई है। सोशल मीडिया पर जहां कई लोगों ने ट्रंप परिवार के इस फैसले का समर्थन किया है वहीं कई लोगों ने विरोध भी किया है।
पॉमेला नाम की एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति का परिवार साथ जाता है। ये सांकेतिक रूप में पूरे अमरीका के लिए गर्व का विषय होता है। राष्ट्रपति के परिवार को फर्स्ट फैमिली कहा जाता है। ऐसे में मेलानिया का डोनल्ड ट्रंप के साथ ना जाना बेहद चौंकाने वाला फैसला है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कई लोग इस बात पर मजाक कर रहे हैं और कह रहे हैं कि, "व्हाइट हाउस का फर्नीचर और वहां का इंटीरियर मेलानिया ट्रंप को पसंद नहीं आया।" फेसबुक और ट्विटर पर तो कई यूजर्स ने इस बात पर ही कयास लगाने शुरू कर दिए कि क्या ट्रंप और मेलानिया के बीच सब कुछ ठीक चल रहा है? लेकिन डोनल्ड ट्रंप के इस फैसले का समर्थन करने वाले भी हैं।

डोनल्ड और मेलानिया ने वही फैसला किया जो एक जिम्मेदार परिवार को लेना चाहिए

why Donald trump's wife will not be moving to the white house?

एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "डोनल्ड और मेलानिया ट्रंप ने वही फैसला किया जो एक जिम्मेदार परिवार को लेना चाहिए।" वैसे मेलानिया ट्रंप, बैरन की देखभाल और स्कूली शिक्षा में व्यस्त रहने की वजह से चुनाव प्रचार के दौरान अपने पति के साथ भी कम ही नजर आईं। इससे पहले अमरीका के इतिहास में सिर्फ दो बार ऐसा हुआ है जब राष्ट्रपति या उनका परिवार व्हाइट हाउस में रहने नहीं गया।

व्हाइट हाउस हिस्टोरिकल एसोसिएशन के हिसाब से अमरीका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन और उनकी पत्नी मार्था वॉशिंगटन व्हाइट हाउस में नहीं रहे थे क्योंकि उस वक्त तक इसका निर्माण ही नहीं हुआ था, जबकि अमरीका के नौवें राष्ट्रपति विलियम हेनरी हैरीसन की पत्नी एना हैरीसन उनके साथ व्हाइट हाउस में रहने नहीं जा पाई थीं क्योंकि शपथ ग्रहण करने के एक महीने बाद ही विलियम हेनरी हैरीसन का निधन हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed