{"_id":"5859d61c-b8a0-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"who-put-imprisonment-3-girls-up-to-10-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन है वो जिसने 3 लड़कियों को 10 साल तक कैद रखा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
कौन है वो जिसने 3 लड़कियों को 10 साल तक कैद रखा
बीबीसी
Updated Thu, 09 May 2013 05:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब दोस्त और पड़ोसी जीना के गायब होने के बाद दोबारा उसी दिन इकट्ठा हुए जिस दिन वो लापता हुई थीं, तो उस वक्त एरियल कास्त्रो भी वहां थे। दिलचस्प बात ये है कि वो जीना की मां को सांत्वना भी दे रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि कास्त्रो ने जीना, अमांडा बैरी और मिशेल नाइट को दस सालों तक उनके क्वींलवैड वाले घर में बंधक बना के रखा। इसके अलावा कास्त्रों ने अपने घर में उस लड़की को भी बंधक बना रखा था जो छह साल पहले अमांडा बैरी से पैदा हुई थी।
विज्ञापन
कास्त्रो के अलावा उसके दो भाई पेद्रो और ओनिल को भी हिरासत में ले लिया गया है। अमांडा बैरी घर से भागने में कामयाब रही थी। उसी ने पड़ोसियों को इस बारे में बताया था।
विज्ञापन
एरियल कास्त्रो पर यौन शोषण और अपहरण का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने पेद्रो और ओनिल के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस के मुताबिक ये बात साबित नहीं होती है कि एरियल के भाइयों को उसके कथित अपराध के बारे में पता था।
सेमुअर एवेन्यू में रहने वाले कास्त्रो के ऊपर लगने वाले आरोपों से हैरान हैं। उनका कहना है कि कास्त्रो सामाजिक कामों में उनके साथ रहते थे।
नेक या नफरत करने वाला?
52 साल के एरियल कास्त्रो प्योर्तो रिको में पैदा हुए थे। 1992 से ही वो अमरीका के सैमुअर एवेन्यू में रह रहे थे। हाल ही में उन्होंने स्कूल बस के ड्राइवर के रूप में काम करना शुरु किया था।
उनके पड़ोसी चार्ल्स रैम्से का कहना है कि उन्होंने कास्त्रो के साथ बीयर पी थी और खाना खाया था। अमांडा बैरी को भाग निकलने में उन्होंने ही मदद की थी। एक लोकल समाचार चैनल से बात करते हुए रैम्सी ने कहा, “वो बहुत ही साधारण इंसान है। उसमें कुछ भी खास नहीं है।”
पड़ोस में ही किराने की दुकान चलाने वाले कास्त्रो के चाचा का कहना है कि जीना उनके परिवार के सदस्य की तरह थी। एक लोकल समाचार चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा, “मेरे भतीजे के बारे में सभी सोचते थे कि वो नेक इंसान था।”
बगल में ही रहने वाले 27 साल के जुआन पेरेज कहते हैं कि वे उसे “मजाकिया इंसान” समझते थे।उन्होंने कहा कि लोग उन पर यकीन करते थे।
कास्त्रो के साथ काम करने वाली डार्लिने डोज रीज ने बीबीसी को बताया कि उन्हें कास्त्रो के साथ काम करना ठीक नहीं लगता था। रीज कहती हैं, “वो बच्चों से नफरत करता था।”
बीबीसी से बात करते हुए एल्सी ने कहा कि उन्होंने कास्त्रो की अटारी की खिड़की पर एक लड़की को देखा था। दूसरे लोगों ने भी कास्त्रो को बगीचे में एक बच्ची के साथ टहलते देखा था।कास्त्रो ने उस लड़की को उनकी गर्लफ्रैंड की बच्ची बताया था।
कास्त्रो के बेटे एरियल एंथोनी कास्त्रो ने तो 2004 में जीना के लापता होने के बार में एक स्टोरी भी की थी। कास्त्रो जूनियर ने जीना की मां का इंटरव्यू भी लिया था। वो उस वक्त पत्रकारिता की पढा़ई कर रहे थे।
जब कास्त्रो के बेटे से इस बारे में रिपोर्टरों ने बात करनी चाही तो उन्होंने कहा,“ये मेरी समझ के बाहर है कि उन्हें क्या हुआ।” डेली मेल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो अपने पिता से कभी कभार ही बात किया करते थे।
खुशहाल परिवार
कास्त्रों ने अपने फेसबुक प्रोफाइल में लिखा है कि उनके पांच नाती पोते हैं। इसी अप्रैल में उन्होंने उनकी बेटी, अर्लेने को तीसरी संतान होने पर बधाई दी थी।
दस साल से भी ज्यादा वक्त हो गया जब कास्त्रो का उनकी पहली पत्नी से तलाक हो गया था। हालांकि कोर्ट के दस्तावेजों में दर्ज है कि कास्त्रों ने उनकी पहली पत्नी ग्रिमिल्डा फिगुएरा के साथ मारपीट की थी।
“द क्लीवलैंड प्लेन डीलर” के मुताबिक कई तरह की चोट की वजह से पिछले साल फिगुएरा की मौत हो गई थी। उनकी पसलियां टूटी हुई थीं। उनके दिमाग में खून का थक्का जम गया था और उनका एक दांत भी टूटा हुआ था।
फिगुएरा के वकील का कहना था कि कास्त्रों ने कई बार उनकी बेटियों का अपहरण कर लिया था जबकि तलाक समझौते में बेटियों से मिलने को लेकर कोई जिक्र नहीं था। हालांकि समाचार पत्र में ये नहीं बताया गया था कि कैसे दोनों के बीच का मामला सुलझा था।
विवादों की श्रंखला
1996 में उसके पड़ोसी के साथ भी उसका विवाद हुआ था। क्लीवलैड समाचार पत्र के मुताबिक, “कोर्टे के दस्तावेजों में जोरदार लड़ाई झगडे़ की बात दर्ज है।”
एक स्थानीय चैनल का कहना है कि 1993 में उसे घरेलू हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किया गया था लेकिन बाद में उसे खारिज कर दिया गया था।
बार बार विवादों में नाम आने की वजह से कास्त्रो को पिछले साल नवंबर में बस ड्राइवर के पद से बर्खास्त कर दिया गया था।
एबीसी न्यूज के मुताबिक 2004 में कास्त्रों ने एक बच्चे को बस में छोड़ दिया था, और 2009 में दो बार उसने गलत तरीके से गाड़ी मोड़ दिया था जबकि उस वक्त गाड़ी में बच्चे मौजूद थे। पिछले साल उसने एक गाड़ी को ऐसे ही खुला छोड़ दिया था।
जिस घर से तीन लड़कियों और एक छह साल की बच्ची को बरामद किया गया है, ऐसा कहा जा रहा है कि वो टैक्स न चुकाए जाने की वजह से से वैसे ही बंद होने वाला था।