फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   White House reacts to killing of Srinivas Kuchibhotla

अमेरिका में भारतीय इंजीनियर की हत्या पर व्हाइट हाउस ने तोड़ी चुप्पी

Tue, 28 Feb 2017 11:31 PM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ वाशिंगटन/ हैदराबाद
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ वाशिंगटन/ हैदराबाद Updated Tue, 28 Feb 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
White House reacts to killing of Srinivas Kuchibhotla

कंसास गोलीकांड में भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोतला की नस्लीय टिप्पणी के बाद हुई हत्या पर पूरे एक सप्ताह बाद डोनाल्ड ट्रंप के व्हाइट हाउस ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि - ‘यह बेहद परेशान करने वाली घटना थी।’ इससे पहले न्यूयॉर्क टाइम्स ने चेतावनी दी थी कि इस मामले पर ट्रंप की चुप्पी अमेरिका की छवि को नुकसान पहुंचाएगी। अमेरिका में कंसास गोलीकांड को लेकर नाराजगी देखी गई। अमेरिका में श्रीनिवास के लिए शांति जुलूस निकालकर हजारों लोगों ने हिस्सा लिया और प्रार्थना सभा की। इस सभा में अमेरिकियों ने भी शिरकत की।

विज्ञापन


नस्लभेद का शिकार हुए श्रीनिवास के लिए कंसास राज्य में शांति जुलूस निकाला गया जिसमें हजारों की तादाद में भारतीय और अमेरिकी शामिल हुए। उन्होंने हाथों में श्रीनिवास की तस्वीरें और बैनर लिए हुए थे जिन पर लिखा था ‘हमें शांति से प्रेम है’, ‘हमारे बच्चों को बख्श दो’, ‘हम सब साथ हैं’ और ‘घृणा अपराध का विरोध करते हैं’। 
विज्ञापन


हिलेरी क्लिंटन ने भी ट्वीट किया कि घृणा अपराध पर ट्रंप को जवाब देना चाहिए। उधर न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा कि ट्रंप ने न सिर्फ प्रवासियों को देश से बाहर रखा बल्कि उन्हें अपराधी व आतंकी भी कहा। इससे देश में विदेशियों के प्रति घृणा पैदा हुई। कंसास घटनाक्रम इसी की परिणति थी। ट्रंप ने अमेरिकियों को भड़काया और कंसास गोलीकांड पर कोई टिप्पणी तक नहीं की, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ते दबाव के बीच एक हफ्ते बाद व्हाइट हाउस को बयान जारी करना पड़ा

White House reacts to killing of Srinivas Kuchibhotla

भारतीय दूतावास ने भी अमेरिका के विदेश विभाग से मामले की जांच तेजी से कराने की बात कही है। बढ़ते दबाव के बीच करीब एक हफ्ते बाद व्हाइट हाउस को कंसास गोलीकांड पर बयान जारी करना पड़ा है। इस घटना में श्रीनिवास कुचिभोतला की मौत हो गई, जबकि उनके साथी आलोक मदासानी व उन्हें बचाने आए अमेरिकी इएन ग्रिलोट घायल हो गए थे। 

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता सीन स्पाइसर ने कहा कि - ‘कंसास में जो हुआ, उसे कई लोगों ने घृणित अपराध बताया। हम लोग पूरे अमरीका में यहूदी कम्युनिटी सेंटर्स पर हो रहे हमलों की निंदा करते रहे हैं। हम कानूनी एजेंसियों से आगे नहीं जाना चाहते। कंसास की जो भी शुरूआती रिपोर्ट्स मिली हैं, वो सभी निश्चित रूप से परेशान करनी वाली हैं।’

इएन ग्रिलोट की बहन भी लिया जुलूस व प्रार्थना सभा में हिस्सा
कंसास गोलीकांड में श्रीनिवास की मौत और उनके साथी आलोक मदासानी व उन्हें बचाने आए अमेरिकी इएन ग्रिलोट के घायल होने के बाद इंडिया एसोसिएशन ऑफ कंसास सिटी ने जुलूस व प्रार्थना सभा का आयोजन किया। इसमें कई अमेरिकियों के अलावा ग्रिलोट की बहन मैगी भी शामिल हुईं। मैगी ने कहा कि - ‘उनके भाई ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि यह उनके संस्कार में था।’ उन्होंने कहा कि ‘मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपका रंग क्या है, हर इंसान एक समान है।’ घायल मदासानी ने कहा कि उस रात जो हुआ वह एक मूर्खतापूर्ण अपराध था जिसने मुझसे मेरा दोस्त छीन लिया।

हैदराबाद में हुआ श्रीनिवास का अंतिम संस्कार
कंसास गोलीकांड में मारे गए भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोतला का शव सोमवार रात यहां लाया गया। पत्नी सुनयना दुमाला भी श्रीनिवास के शव के साथ यहां पहुंचीं। मंगलवार को श्रीनि का अंतिम संस्कार किया गया। सुनयना ने बताया कि उन्होंने कई बार पति से भारत लौटने के लिए कहा था लेकिन श्रीनिवास हर बार इस बात को टाल जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed