{"_id":"5a604f254f1c1b74268b4fe5","slug":"white-house-has-said-it-stands-by-the-comment-of-us-president-donald-trump-on-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाइट हाउस ने किया ट्रंप का समर्थन, कहा- US की मदद के बदले पाकिस्तान ने दिया धोखा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
व्हाइट हाउस ने किया ट्रंप का समर्थन, कहा- US की मदद के बदले पाकिस्तान ने दिया धोखा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
Donald trump
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पाकिस्तान पर दिये बयान से दोनों देशों के लिए गतिरोध पैदा होता दिख रहा है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सेंडर्स ने कहा कि व्हाइट हाउस यूएस के राष्ट्रपति के बयान का समर्थन करता है, जिसमें उन्होंने कहा था कि यूएस ने पाकिस्तान को बतौर मदद 33 बिलियन डॉलर दिये, जिसके बदले में पाकिस्तान ने केवल झूठ बोला है और धोखा दिया है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि ट्रंप ने नए साल की शुरुआत में कहा था कि यूएस ने पिछले 15 सालों में पाकिस्तान को मदद के तौर पर 33 बिलियन डॉलर दिये लेकिन बदले में पाकिस्तान ने सिवाय झूठ और धोखे के कुछ नहीं दिया। पाकिस्तान सोचता है कि हमारे देश के नेता मूर्ख हैं।
विज्ञापन
ट्रंप ने कहा था कि हम जिन आतंकियों को अफगानिस्तान में खत्म करते हैं, पाकिस्तान उनके लिए सुरक्षित पनाहगाह बना हुआ है। लेकिन अब यह सब नहीं चलेगा। ट्रंप ने अपने इस बयान के ट्वीट के बाद पाकिस्तान को दी जाने वाली 2 बिलियन डॉलर की मदद को सस्पेंड कर दिया था। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा ने कहा था कि यह मदद रोके जाना जरूरी था।
विज्ञापन