{"_id":"56db01304f1c1b302d8b4a52","slug":"where-would-be-live-barack-obama-after-left-white-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद कहां रहेंगे ओबामा?","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद कहां रहेंगे ओबामा?
बीबीसी/अमेरिका
Updated Sat, 05 Mar 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति बराक ओबामा अगले साल व्हाइट हाउस छोड़ देंगे
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अगले साल व्हाइट हाउस छोड़ देंगे, लेकिन वो उससे ज्यादा दूर नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
ओबामा ने गुरुवार को कहा कि जब तक उनकी 14 वर्षीय छोटी बेटी साशा की पढ़ाई पूरी नहीं हो जाती, वो वॉशिंगटन में रहेंगे। साशा वॉशिंगटन के सिडवेल फ्रेंड्स स्कूल में पढ़ती हैं। ओबामा ने विस्कोंसिन के एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "हाई स्कूल के दौरान बीच में किसी को दूसरी जगह ले जाना, बहुत मुश्किल है।"
वैसे कार्यकाल पूरा करने के बाद आम तौर पर अमरीकी राष्ट्रपति वॉशिंगटन छोड़ देते हैं । वॉशिंगटन में ही रह जाने वाले पिछले राष्ट्रपति वुडरो विल्सन थे जो 1913 से 1921 तक अमेरिका के राष्ट्रपति रहे। वैसे ओबामा परिवार की योजना शिकागो में समय बिताने की है जहां उनका घर और फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा का परिवार भी है। ओबामा शिकागो में अपनी राष्ट्रपति लाइब्रेरी स्थापित कर रहे हैं।
विज्ञापन