फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   What Orlando gunman Omar Mateen was doing before massacre?

ऑरलैंडो नरसंहार: इमरजेंसी नंबर 911 पर फोन कर क्या कहा था आतंकी मतीन ने?

Thu, 16 Jun 2016 02:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 16 Jun 2016 02:27 PM IST
विज्ञापन
What Orlando gunman Omar Mateen was doing before massacre?
- फोटो : reuters

उस रात फ्लोरिडा के ऑरलैंडो स्थित गे नाइट क्लब 'पल्स' में लोगों को गोली से भूनते हुए आतंकी उमर मतीन ने पुलिस को फोन कर खुली धमकी दी थी। उसने अपने आखिरी फेसबुक स्टेटस और अन्य सोशल अकाउंट्स पर रूस और अमेरिका को आईएसआईएस का कहर भुगतने की धमकी दी थी। उसने इमरजेंसी नंबर 911 पर फोन करके ऑपरेटर से कहा कि वो आईएसआईएस का आदमी है और अबु बकर अल बगदादी के साथ उसके संबंध हैं।

विज्ञापन


उसकी हरकतों पर सबसे चौकन्नी सुरक्षा एजेंसियों की नजर क्यों नहीं गई, ये एक बेहद चौकाने वाली बात है जो ओबामा प्रशासन को भी सवालों के घेरे में लेती है।
विज्ञापन


दरअसल अमेरिकी सीनेट कमेटी, ओरलैंडो नरसंहार और उसे अंजाम देने वाले आतंकी उमर मतीन की जानकारियां जुटाने में एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। कमेटी जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर हमले को अंजाम देने से पहले आतंकी मतीन क्या कर रहा था, वो कैसे प्लान बना रहा था, और क्या उसकी पत्नी भी उसके साथ थी?

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने कहा था जल्द रूस-अमेरिका पर कहर बरपाएगा ISIS

What Orlando gunman Omar Mateen was doing before massacre?

अब तक कमेटी ने जो जानकारी हासिल की है, उसके मुताबिक उमर मतीन ने अपने आखिरी फेसबुक स्टेटस में आतंकी संगठन की तरफदाकी करते हुए लिखा था कि सच्चा मुसलमान पश्चिमी देशों में फैलाई जा रही नग्नता और आईएसआईएस के खिलाफ पश्चिमी देशों का रवैया बर्दाश्त नहीं करेगा। उसने लिखा कि कुछ ही दिनों में आईएसआईएस आमेरिका पर हमला करेगा।

मतीन ने चेतावनी भरा स्टेटस लिखा कि अमेरिका और रूस आईएसआईस पर हवाई हमले के जरिए बेगुनाह बच्चों और महिलाओं को मारना बंद करें।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक चौकाने वाली बात ये भी है कि नरसंहार को अंजाम देने से कुछ ही घंटे पहले मतीन डिज्नी स्प्रिंग्स नाम के एक रेस्टोरेंट में भी गया था। वह रिटेल एंड एंटरटेनमेंट कॉम्प्लेक्स भी गया। इस जगह पर गे परेड निकाली गई थी, इसलिए कयास लगा जा रहे हैं कि ये जगह भी मतीन के खूनी प्लान की जद में रही होगी। हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा है।

मतीन की पत्नी भी साजिश में शामिल?

What Orlando gunman Omar Mateen was doing before massacre?

खबर ये भी है कि अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी एफबीआई मतीन की पत्नी नूर सलमान से भी पूछताछ कर रही है। एफबीआई को शक है कि नूर भी उसकी साजिशों में साथ थी। जल्द ही नूर की गिरफ्तारी हो सकती है।

नूर मतीन दूसरी बीवी है, जबकि उसकी पहली पत्नी युसुफी पहले ही अपने पूर्व पति की संदिग्ध हरकतों के बारे कई जानकारियां जांच एजेंसियों को दे चुकी है।

फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग से उमर मतीन की फेसबुक गतिविधियों का ब्यौरा मांगा गया है। एफबीआई ने लोगों से भी अपील की है कि अगर मतीन के बारे में कोई भी जानकारी हो, उसे बताया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed