फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   what is more dirty toilet or kitchen

क्या ज्यादा गंदा है, टॉयलेट या किचन?

Sun, 25 Nov 2012 08:00 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Sun, 25 Nov 2012 08:00 PM IST
विज्ञापन
what is more dirty toilet or kitchen

वैज्ञानिकों का कहना है कि घर में और भी कई ऐसी जगहें और चीजें होती हैं जो टॉयलेट से ज्यादा गंदगी हो सकती हैं। बीमारियां वातावरण के जरिए किस तरह फैलती हैं, एरिजोना विश्वविद्यालय में माइक्रोबॉयोलॉजी के प्रोफेसर डॉक्टर चुक गेरबा ने इस बारे में अध्ययन किया है।

विज्ञापन


उन्होंने अपने अध्ययन में पाया कि किसी टॉयलेट सीट पर आमतौर पर हर एक वर्ग इंच पर 50 बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जिसमें रसोईघर शामिल है। वे कहते हैं कि घर में साफ-सफाई की बात आती है तो शायद टॉयलेट सीट ही वो जगह होती है जिसे हम सबसे ज्यादा साफ रखने की कोशिश करते हैं। लेकिन कुछ अन्य जगहों पर इससे कहीं ज्यादा बैक्टीरिया होते हैं।
विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने दुनिया के नौ अलग-अलग देशों में घरों से नमूने जुटाए और पाया कि 21 प्रतिशत रसोइयों में कुछ खास तरह के बैक्टीरिया पनप रहे थे। प्रोफेसर जॉन ऑक्सफोर्ड बताते हैं कि हमने पाया कि कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे देश इस मामले में बहुत बेहतर हैं लेकिन भारत और मलेशिया जैसे देशों में दशा बहुत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किचन और बैक्टीरिया
अध्ययन से पता चला है कि किचन में जहां सब्जियां और मांस वगैरह काटा-पकाया जाता है, वहां टॉयलेट सीट से कहीं ज्यादा बैक्टीरिया पाए जाते हैं। इसकी वजह शायद ये है कि टॉयलेट की सफाई पर हम बहुत ध्यान देते हैं लेकिन किचन में साफ-सफाई पर उतना ध्यान नहीं देते हैं।


लंदन यूनिवर्सिटी में वॉयरोलॉजी के प्रोफेसर जॉन ऑक्सफोर्ड इस अध्ययन का समर्थन करते हैं और मानते हैं कि किचन में बैक्टीरिया कहीं ज्यादा मात्रा में होते हैं। प्रोफेसर जॉन ऑक्सफोर्ड कहते हैं कि कई लोगों को इस बात का एहसास नहीं होता कि वो कितने गंदे मोबाइल फोन के जरिए बात कर रहे होते हैं जिसे वो कभी साफ तक नहीं करते हैं। एक डेस्कटॉप पर टॉयलेट सीट से 400 गुना ज्यादा बैक्टीरिया हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed