{"_id":"eb1f61c69fb317b9b5544ddc0aef308d","slug":"we-will-take-revenge-from-isis-says-abdullah-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"'इस्लामिक स्टेट से बदला लेंगे': किंग अब्दुल्लाह","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
'इस्लामिक स्टेट से बदला लेंगे': किंग अब्दुल्लाह
Updated Thu, 05 Feb 2015 08:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जॉर्डन के किंग अब्दुल्लाह ने देश के लोगों को भरोसा दिलाया है कि इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों से कड़ा बदला लिया जाएगा। अब्दुल्लाह का बयान जॉर्डन की वायुसेना के पायलट को जिंदा जला कर निर्मम हत्या के बाद आया है।
विज्ञापन
पायलट की हत्या के कुछ ही घंटों बाद जॉर्डन ने दो जिहादियों को तत्काल फांसी पर लटका दिया था। अधिकारियों के अनुसार, आत्मघाती हमला करने में असफल रही साजिदा अल-रिशावी और अल-क़ायदा से जुड़े जियाद कारबोली को फांसी पर चढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
जॉर्डन ने रिशावी के बदले पायलट लेफ्टिनेंट कसासबेह की रिहाई की कोशिशें की थीं।
मृत पायलट कसासबेह के पिता ने लोगों से इसका और बदला लेने की अपील की है। राजधानी अम्मान में लोगों ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन कर बदला लेने की मांग की है।
विज्ञापन
इससे पहले आईएस ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें दिखाया गया कि मोएज अल कसासबेह नाम के जॉर्डन के पायलट को जिंदा जलाकर मार डाला गया।
कसासबेह को 2014 के दिसंबर महीने में उस वक्त बंधक बनाया गया था, जब उनका विमान सीरिया में रक्का के पास उड़ रहा था।